Breaking News in Primes

एनएमडीसी एवं बैलाडीला योग समिति के सौजन्य से नगर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन

0 104

एनएमडीसी एवं बैलाडीला योग समिति के सौजन्य से नगर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन

प्राईम संदेश न्यूज़ से शेखर दत्ता की रिपोर्ट (दंतेवाड़ा)

किरंदुल :- एनएमडीसी किरंदुल परियोजना एवं बैलाडीला योग समिति के तत्वाधान में नगरवासियों ने बीआईओपी स्कूल के सभागार में योगाभ्यास कर 10 वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। विदित हो कि 27 सितम्बर 2014 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा संयुक्त राष्ट्र संघ में 21 जून को योग दिवस मनाए जाने के सम्बंध में प्रस्ताव रखे जाने पर 11 दिसम्बर 2014 को संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा इस पर सहमति व्यक्त करते हुए 21 जून 2015 से प्रति वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाये जाने की घोषणा की गई थी, तब से प्रति वर्ष यह मनाया जाता है। इसी तारतम्य में बैलाडीला योग समिति किरंदुल के तत्वावधान में एवं एनएमडीसी किरंदुल परियोजना के सौजन्य से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर प्रातः काल मे योगाभ्यास किया गय। तत्पश्चात संध्या को मुख्य अतिथियों के करकमलों से उत्कृष्ट योगा का प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं एवं योग शिक्षक का सम्मान किया गया। मौके पर एनएमडीसी उपमहाप्रबंधक कार्मिक बी के माधव, महाप्रबंधक खनन माइंस एस के कोचर, महाप्रबंधक विद्युत सुब्रमण्यम, परियोजना अस्पताल के सीएमओ एम वी लाल, परियोजना स्कूल के प्राचार्य ए विश्वास, आर्सेलर मित्तल कंपनी के महाप्रबंधक राघवेलु, उपमहाप्रबंधक रामचंद्रन, सीएसआर प्रमुख डॉ तेजप्रकाश, एनएमडीसी असिस्टेंट मैनेजर कुनामी, विजय कुमार, श्रमिक संघ इंटक के सचिव ए के सिंह, राजनाथ सर, डी पी डेहरिया, दिनेश साहू, राजेश सिन्हा, तुलेश्वर निषाद, जितेंद्र गुप्ता, नरोत्तम ध्रुव, छबील साहू, अमृत टंडन, प्रकाश जैन, मनोज छलिवाल, एवम अन्य लोग उपस्थित थे। मंच संचालन बैलाडीला योग समिति के सचिव दिनेश साहू ने किया ।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!