Breaking News in Primes

मोहन राज : खरगौन जिलें के मण्डलेश्वर में पत्रकार पर प्राणघातक हमला

0 1,512

मोहन राज : खरगौन जिलें के मण्डलेश्वर में पत्रकार पर प्राणघातक हमला

 

कवरेज करने गए पत्रकार पर शराब माफियाओं ने किया हमला 

 

खरगौन / मण्डलेश्वर । शराब माफियाओं के हौसले इतने बुलन्द हैं कि वो आम लोगो को पीटने के साथ साथ अब पत्रकारों को भी पीटने लगे है । रविवार की रात 11 बजे नगर के एक खोजी पत्रकार विनोद भार्गव को शराब माफियाओं ने बस स्टैंड पर पकड़कर बुरी तरह पीटा और गन्दी गालियां देकर जातिसूचक शब्द कहे और जान से मारने की धमकी दी ।

 

*कवरेज के लिये पहुंचे थे भार्गव*

 

रविवार को पारा 44 डिग्री पर था और आंधी तूफान के बाद जब रात में कुछ राहत मिली तभी अपने घर आराम कर रहे पत्रकार विनोद भार्गव को फोन पर सूचना मिली की मटन मार्केट क्षेत्र में रहने वाले लोग वहाँ चल रही शराब दुकानों से परेशान हैं और इसी बात को लेकर वहाँ झगड़ा चल रहा है आप कवरेज के लिये आ जाओ । इसके बाद विनोद भार्गव अपनी बाइक से जैसे ही बस स्टैंड पर पहुंचे यहाँ एक गुमटी के पास खड़े शराब माफिया दशरथ झाला एवं आकाश फूलचंद चौहान ने हाथ का इशारा देकर पत्रकार को बुलाया जैसे ही पत्रकार वहाँ पहुंचे वैसे ही आकाश चौहान और दशरथ झाला ने गन्दी गालियां देना शुरू किया और उनके दो साथियों जिनको पत्रकार नही पहचानते उन्होंने विनोद को पकड़ लिया और फिर आकाश चौहान व दशरथ झाला ने पत्रकार को बेरहमी से लात घुसो से मारा और जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गये । दशरथ झाला ने पत्रकार विनोद भार्गव को जातिसूचक अपशब्द भी कहे ।

 

*पुलिस ने एस सी एक्ट में दर्ज किया प्रकरण*

पत्रकार विनोद भार्गव के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने प्रकरण अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जन जाति (अत्याचार निवारण)अधिनियम 1989 की तीन धाराओं 3 (1) (द) , 3 (1) (ध), 3 (2) (va) एवं आय पी सी की धाराओं 294 323 506 34 में प्रकरण पंजीबद्ध किया है ।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!