Breaking News in Primes

दिव्यांगजनों के लिए मताधिकार का उपयोग सहज एवं सुविधाजनक बनाने के लिए बनाया गया सक्षम एप

0 187

दिव्यांगजनों के लिए मताधिकार का उपयोग सहज एवं सुविधाजनक बनाने के लिए बनाया गया सक्षम एप

दैनिक प्राईम संदेश सूरजपुर सरगुजा छत्तीसगढ़ अजीमुदिन अंसारी 

 

सूरजपुर/21अप्रैल 2024/भारत निर्वाचन आयोग द्वारा शत-प्रतिशत मतदान के लिए विभिन्न प्रकार के प्रयास किए जा रहे हैं, इन्हीं प्रयासों के अन्तर्गत दिव्यांगजनों के लिए मताधिकार का उपयोग सहज एवं सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से सक्षम एप बनाया गया है। यह एप दिव्यांग व्यक्तियों की सुविधा के लिए एक उपकरण है, दिव्यांग्जन (पीडब्ल्यूडी) मतदाता इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया द्वारा प्रदान की जाने वाली विभिन्न सेवाओं का लाभ उठाने के लिए इस एप का उपयोग कर सकते हैं। दिव्यांगजन (पीडब्ल्यूडी) मतदाता पंजीकरण की प्रक्रिया से लेकर मतदान के दिन पिक एंड ड्रॉप सुविधा का लाभ उठाने तक एप का उपयोग कर सकते हैं। इसके लिए दिव्यांगजन (पीडब्ल्यूडी) उपयोगकर्ता के पास एक सक्रिय मोबाइल नंबर होना चाहिए। इसमें एप के माध्यम से दिव्यांग मतदाता मतदान केंन्द्र पर व्हील चेयर एवं पिक एण्ड ड्रॉप और सहायता के लिए भी अनुरोध कर सकते हैं। (पीडब्ल्यूडी) मतदाता मतदाता सूची में अपना नाम खोज सकते हैं. अपने मतदान केंद्र को जान सकते हैं, अपने बूथ का पता लगा सकते हैं और उम्मीदवार का विवरण जान सकते हैं

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!