Breaking News in Primes

स्वीप कार्यक्रम अंतर्गत नव वधुओं एवं नव मतदाता बालिकाओं का किया गया सम्मान

0 270

हेडलाइन

स्वीप कार्यक्रम अंतर्गत नव वधुओं एवं नव मतदाता बालिकाओं का किया गया सम्मान

 

प्राइम संदेश एमसीबी छत्तीसगढ़ अजीमुदिन अंसारी

 

*मनेंद्रगढ़/04 अप्रैल 2024/* भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डी.राहुल वेंकट ने समस्त विभागों को स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कर लोकसभा निर्वाचन 2024 में शत्-प्रतिशत मतदान करने के लिए लोगों को प्रेरित करने के निर्देश दिये है। इसी के परिपालन में आज महिला एवं बाल विकास विभाग के प्रभारी परियोजना अधिकारी एवं पर्यवेक्षक श्रीमती शिल्पा अग्रवाल के द्वारा मनेंद्रगढ़ शहरी परियोजना में उपस्थित मतदाताओं को अपने मत का सही प्रयोग करने एवे देश के नागरिक होने का अपना दायित्व निभाने का संदेश दिया गया। उपस्थित नवविवाहित महिलाओं एवं किशोरी बालिकाओं जिनकी उम्र 18 वर्ष पूर्ण हो चुकी है और ये बालिकाएं पहली बार अपने मत का प्रयोग करेंगे। ऐसे सभी मतदाताओं को श्रीफल देकर सम्मान किया गया। इसके पश्चात् मतदाता जागरूकता के लिए प्रभात फेरी तथा रैली का आयोजन किया गया। जिसमें शहरी क्षेत्र के मतदाताओं को अपने मत का प्रयोग करने एवं 7 मई 2024 को मतदान करने अवश्य जाये का संदेश दिया गया। नव विवाहित जोड़ों को वोटर हेल्पलाइन एप की विस्तृत जानकारी देते हुए आगामी चुनाव में मतदान करने के लिए प्रेरित भी किया गया। कार्यक्रम में मनेंद्रगढ़ शहरी सेक्टर के सभी कार्यकर्ताएं उपस्थित रही।

*समाचार क्रमांक/123/लोकेश/फोटो/01 से 05*

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!