Breaking News in Primes

पुलिस अधीक्षक शोभराज अग्रवाल को स्थानान्तरण पर दी गई विदाई

0 191

लोकेशन

जिला सुरजपुर छत्तीसगढ़

संवाददाता शत्रुघन तिवारी

 

सूरजपुर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शोभराज अग्रवाल को स्थानान्तरण पर दी गई विदाई।*

 

*सूरजपुर।* जिले में बेहतर पुलिसिंग कर अपनी एक खास पहचान बनाने तथा सदैव विभाग के कार्यो के प्रति जवाबदेह रहे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूरजपुर शोभराज अग्रवाल को स्थानान्तरण पर पुलिस परिवार सूरजपुर के द्वारा गुरूवार, 07 मार्च 2024 को विदाई देते हुए स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। विदित हो कि बीते दिन छत्तीसगढ़ शासन गृह (पुलिस) विभाग के द्वारा श्री शोभराज अग्रवाल का स्थानान्तरण अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, माननीय मुख्यमंत्री सुरक्षा रायपुर के पद पर हुआ है।

इस अवसर पर उप पुलिस महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री एम.आर.आहिरे (भा.पु.से.) ने कहा कि एएसपी शोभराज अग्रवाल अच्छे पुलिस अधिकारी है, सभी से बेहतर समन्वय बनाकर अपने पदीय कर्तव्यों का निर्वहन लगन व सतर्कता के साथ निभाया। जिले में बेहतर कार्य कर अपनी विशेष पहचान बनाया तथा पुलिस के कार्यवाहियों व अभियानों में इनकी सक्रियता दिखती थी इससे लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास और बढ़ा है। उमनि/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने नई जिम्मेदारी के लिए उन्हें शुभकामनाएं दी। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश पाटनवार, सीएसपी एस.एस.पैंकरा, डीएसपी मुख्यालय महालक्ष्मी कुलदीप, डीएसपी रामश्रृंगार यादव, थाना-चौकी प्रभारीगण, जिला पुलिस कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारीगण मौजूद रहे। प्राइम्स सन्देश न्यूज से शत्रुघन तिवारी कि रिपोर्ट।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!