मुख्यमंत्री डॉ यादव ने मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना अंतर्गत
*दैनिक प्राईम संदेश जिला ब्यूरो चीफ राजू बैरागी जिला *रायसेन*
जिले के 161483 किसानों के खाते में अंतरित की 32 करोड़ से अधिक राशि
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सम्पन्न हुआ जिला स्तरीय कार्यक्रम
रायसेन 06 मार्च 2024
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा आज भिंड में आयोजित प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना अंतर्गत प्रदेश के 80 लाख से अधिक किसानों को 1816 करोड़ रुपए राशि का सिंगल क्लिक से अंतरण किया गया। साथ ही फसल बीमा योजना की राशि का भी अंतरण किया गया। मुख्यमंत्री डॉ यादव द्वारा रायसेन जिले के 161483 हितग्राही किसानों के बैंक खातों में मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना अंतर्गत 32 करोड़ 29 लाख 66 हजार रु की राशि अंतरित की गई है। इनके अतिरिक्त फसल बीमा योजना की राशि भी हितग्राही किसानों के खाते में अंतरित की गई। रायसेन स्थित कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर अरविंद दुबे सांची जनपद उपाध्यक्ष गंगाराम चौकसे सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों अधिकारियों तथा हितग्राही किसानों द्वारा प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम तथा मुख्यमंत्री डॉ यादव के उद्बोधन का लाईव प्रसारण देखा गया।
कार्यक्रम में कलेक्टर दुबे ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ यादव द्वारा सिंगल क्लिक से रायसेन जिले में मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के 161483 हितग्राही किसानों के खाते में दो-दो हजार रू के मान से कुल 32 करोड़ 29 लाख 66 हजार रू की राशि अंतरित की गई है। इसमें उदयपुरा विधानसभा के 51354 हितग्राही किसानों को 102708000 रू भोजपुर विधानसभा के 23992 हितग्राही किसानों को 47984000 रू, सांची विधानसभा के 43766 हितग्राही किसानों को 87532000 रू तथा सिलवानी विधानसभा के 42371 हितग्राही किसानों के बैंक खाते में 84742000 रू की राशि अंतरित की गई है। कार्यक्रम में कलेक्टर दुबे तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा हितग्राही किसानों को मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना अंतर्गत दो-दो हजार राशि के सांकेतिक चेक भी प्रदान किए गए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्वेता पवार डिप्टी कलेक्टर अमृता गर्ग उप संचालक कृषि एनपी सुमन एसएलआर राजेश राम सहित अन्य अधिकारी रामबाबू सराठे और हितग्राही किसान उपस्थित रहे।