Breaking News in Primes

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को पूरे जिले भर में समर्पण दिवस के रूप में मनायेगी

0 131

डी सी बघेल ब्यूरो छत्तीसगढ़ // *पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को पूरे जिले भर में समर्पण दिवस के रूप में मनायेगी*

 

एमसीबी। मनेन्द्रगढ़

भारतीय जनता पार्टी जिला मनेन्द्रगढ़ -चिरमिरी -भरतपुर में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को पूरे जिले भर में समर्पण दिवस के रूप में मनायेगी।

भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल केशरवानी ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के प्रेरणास्त्रोत पंडित दीनदयाल जी के अंत्योदय के सपने को विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता एवं देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी गरीबों का कल्याण कर अनेक योजनाओं एवं कार्यक्रमों के माध्यम से कर रहे है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के निर्देशानुसार सभी मंडलो एवं बूथ स्थानों पर पं.दीनदयाल जी की प्रतिमा पर पुष्पाजंलि एवं माल्यार्पण के पश्चात उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर उपस्थित जन प्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओ के द्वारा उद्बोधन दिया जायेगा। इसके साथ ही मोदी सरकार के गरीब कल्याण के कार्यक्रमों एवं उपलब्धियों पर चर्चा की जायेगी।

वंही भाजपा जिला कार्यालय राष्ट्रीय राजमार्ग 43 “अटल कुंज” में सुबह 11 बजे जनसंघ के संस्थापक सदस्य, अंत्योदय के प्रणेता परम् सम्मानीय पं दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि (समर्पण दिवस) मनाया जायेगा।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!