Breaking News in Primes

प्रतापपुर के दवनकरा धान खरीदी केंद्र का कलेक्टर ने किया निरीक्षण

0 214

लोकेशन

जिला सुरजपुर छत्तीसगढ़ संवाददाता शत्रुघन तिवारी

 

प्रतापपुर के दवनकरा धान खरीदी केंद्र का कलेक्टर ने किया निरीक्षण

 

सूरजपुर/19 जनवरी 2024/ प्रतापपुर के दवनकरा की धान खरीदी केंद्र पर कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने आज निरीक्षण किया। जहां उन्होंने उपार्जन केंद्र के प्रबंधक से धान खरीदी से संबंधित पंजी प्रस्तुत करने के लिए कहा। उन्होंने बारीकी से धान खरीदी रजिस्टर, निरीक्षण पंजी, बारदाना पंजी व निरीक्षण पंजी का अवलोकन किया।

उन्होंने नमी मापक यंत्र से धान की गुणवत्ता का परीक्षण भी कराया। इसके साथ ही उन्होंने धान उपार्जन केंद्र में उपस्थित संबंधित अधिकारियों को रकबा समर्पण के नियमित एंट्री के लिए निर्देशित किया। प्राइम्स सन्देश न्यूज से शत्रुघन तिवारी कि रिपोर्ट।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!