Breaking News in Primes

भा.क.पा. का 98 वां स्थापना दिवस किरंदुल में धूमधाम से मनाया”

0 412

“भा.क.पा. का 98 वां स्थापना दिवस किरंदुल में धूमधाम से मनाया”

“हजारों की संख्या में उपस्थित हुए पार्टी समर्थक”

प्राईम संदेश न्यूज़ से शेखर दत्ता की रिपोर्ट

किरंदुल (दंतेवाड़ा)

किरंदुल (प्राईम संदेश) 26 दिसंबर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का स्थापना दिवस के रूप में जाना जाता है। भाकपा के सभी सदस्य स्थापना दिवस को प्रतिवर्ष बड़ी धूमधाम से मनाते हैं। दंतेवाड़ा जिला में भी भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के सभी सदस्यों ने भाकपा का 98 वां स्थापना दिवस पूरे जिले में बड़ी धूम-धाम से मनाया। इसी तारतम्य के किरंदुल नगर के इंद्रजीत सिंह भवन में भी भाकपा ने स्थापना दिवस मनाया। जिसमें हजारों की संख्या में पार्टी समर्थकों ने हिस्सा लिया था। इस कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ कार्यकर्ता श्रीमती पांडे जी द्वारा पार्टी झंडा फहरा कर किया गया। तत्पश्चात स्मृतिचिन्ह में पुष्प अर्पित किया गया। साथ ही कार्यालय में स्थापित मजदूरों के मसीहा कॉमरेड इंद्रजीत सिंह के मूर्ति पर माल्यार्पण कर नमन किया गया। इस अवसर पर भाकपा के जिला संयोजक के.साजी, मधुकर सीतापराव, देवरायलु, नोमेश्वर राव, देवीराम मेहर, आनंदा, गुरदीप सिंह एवम सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। सभा को संबोधित करते हुए के. साजी ने भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के इतिहास के बारे में बताते हुए कहा कि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की स्थापना 26 दिसंबर 1925 को कानपुर में हुआ था। उस समय पार्टी के महासचिव श्री सुधाकर रेड्डी थे। तब से पार्टी मजदूर वर्ग एवं किसानों के हितों के लिए कार्य करती आ रही है। हमे भी केंद्र सरकार के किसान विरोधी व मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ एकजुट होकर लड़ते हुए अपने अधिकारों की रक्षा करना है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!