Breaking News in Primes

सांची महोत्सव स्तूप परिसर में भारत में लोकप्रिय हो रहा फालुन दाफा ध्यान अभ्यास योग ।

0 291

सांची महोत्सव स्तूप परिसर में भारत में लोकप्रिय हो रहा फालुन दाफा ध्यान अभ्यास योग ।

 

*दैनिक प्राईम संदेश जिला* *ब्यूरो चीफ राजू बैरागी जिला* *रायसेन*

 

 

नवंबर 2023

रायसेन ऐतिहासिक विश्व धरोहर सांची में हर साल 25 और 26 नवंबर को सांची महोत्सव का आयोजन किया जाता है. इस साल भी इस महोत्सव का आयोजन किया गया इस महोत्सव के दौरान सांची स्तूप परिसर में भारत में लोकप्रिय हो रहा फालुन दाफा ध्यान अभ्यास आपने सुबह पार्क में लोगों को धीमी गति में व्यायाम और ध्यान क्रियाएँ करते देखा होगा यह फालुन दाफा ध्यान अभ्यास है जिसके बारे में आज हम बताएँगे फालुन दाफा अभ्यास को देशभर के सभी मुख्य शहरों में सिखाया जा रहा है और यह आजकल बहुत लोकप्रिय हो रहा है फालुन दाफा जिसे फालुन गोंग भी कहा जाता है मन और शरीर का एक प्राचीन साधना अभ्यास है इसे पहली बार चीन में मई 1992 में श्री ली होंगज़ी द्वारा आरम्भ किया गया था आज, 100 से अधिक देशों में 10 करोड़ से अधिक लोग फालुन दाफा का अभ्यास कर रहे हैं फालुन दाफा बुद्ध तथा ताओ विचारधारा पर आधारित अभ्यास है फालुन दाफा में मन की साधना का अर्थ है नैतिक गुण की साधना यानि जीवन में सत्य करुणा सहनशीलता के नियमों का पालन करना शरीर की साधना के लिए इस पद्धति में 5 व्यायाम सिखाये जाते हैं जो इस प्रकार हैं:

 

1: बुद्ध सहस्त्र हस्त प्रदर्शन व्यायाम

यह व्यायाम शरीर की सभी शक्ति नाड़ियों को खोलता है जिससे शरीर में शक्ति का प्रवाह निर्विघ्न हो सके इस व्यायाम का अभ्यास करते हुए शरीर गर्माहट महसूस करेगा तथा एक अनूठी अनुभूति का अनुभव होगा जैसे आप हमारे चैनल के माध्यम से योग अभ्यास करते हुए दिखाई दे रहे हैं वहां एक बहुत प्रभावशाली शक्ति क्षेत्र है फालुन स्थिर मुद्रा व्यायाम

 

यह शांत भाव में खड़े रहने का व्यायाम है जिसमें चक्र को थामने की चार मुद्राएं है यह व्यायाम सारे शरीर को पूरी तरह खोल देता है व शक्ति सामर्थ्य को बढ़ाता है

ब्रह्मांड के दो छोरों का भेदन व्यायाम।

यह व्यायाम विश्व की शक्ति का शरीर की भीतरी शक्ति के साथ विलय करता है। बहुत ही कम समय में अभ्यासी रोगग्रस्त ची अपने शरीर से बाहर निकाल सकते हैं तथा समुचित मात्रा में ब्रह्मांड कि शक्ति अंदर ले सकते हैं, जिससे उनका शरीर निर्मल और शुद्ध होता है फालुन दिव्य परिपथ व्यायाम यह व्यायाम महान दिव्य परिपथ को सक्रिय करता है यह मानव शरीर कि सभी असामान्य परिस्थितियों को ठीक करता है यह व्यायाम शक्ति नाड़ियों और महान व लघु दिव्य परिक्रमाओं को खोलने की साधारण विधियों की अपेक्षा कहीं श्रेष्ठ है दिव्य शक्तियों को सुदृढ करने का व्यायाम।

 

यह अभ्यास बैठकर करने वाला एक उच्च स्तरीय ध्यान अभ्यास है जो व्यक्ति के शक्ति सामर्थ्य और दिव्य शक्तियों को सुदृढ करता है कहते है की चीन में दमन

फालुन गोंग का अभ्यास आज दुनिया भर में लोकप्रिय है लेकिन दुःख की बात यह है कि चीन जो फालुन दाफा की जन्म भूमि है वहां चीनी कम्युनिस्ट पार्टी इसका 1999 से द्वारा दमन किया जा रहा है जो आज तक जारी है पिछले 24 वर्षों से फालुन दाफा अभ्यासी इस दमन के खिलाफ आवाज़ उठा रहे हैं और दुनिया भर के लोगों को इससे अवगत करा रहे हैं फालुन दाफा भारत में हमारे देश में भी हजारों लोग दिल्ली मुंबई बैंगलोर हैदराबाद नागपुर पुणे आदि शहरों में फालुन दाफा का अभ्यास कर रहे हैं अनेक स्कूलों में इसका नियमित अभ्यास किया जाता है जिसका सकारात्मक प्रभाव विद्यार्थियों के परीक्षा परणामों नैतिक गुण और शारीरिक स्वास्थ्य में दिखाई पड़ता है मुंबई के अनेक फैशन मॉडल्स भी अपने भागदौड़ भरे जीवन में स्थिरता और तनावमुक्ति के लिए फालुन दाफा को अपना रहे है कोरोना काल में चूंकि बाहरी गतिविधियाँ सीमित हैं इसलिए इसे ऑनलाइन भी सिखाया जा रहा है जिसमें हिंदू मुस्लिम एकता की मिसाल भी देखी जा रही है

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!