Breaking News in Primes

कांग्रेस प्रत्याशी ने भरी हुंकार, बाजे-बाजे के साथ रैली निकालकर दाखिल किया नामांकन

0 278

अंकित कुमार राठौर भैसदेही

 

*कांग्रेस प्रत्याशी ने भरी हुंकार, बाजे-बाजे के साथ रैली निकालकर दाखिल किया नामांकन*

 

भैंसदेही विधानसभा क्षेत्र भैंसदेही के कांग्रेस प्रत्याशी धरमूसिंह सिरसाम ने लाव-लश्कर के साथ पहुंचकर नाम निर्देशन पत्र जमा किया। गुदगांव से कांग्रेस जनों की नामांकन रैली शुरू हुई। इसमें सैकड़ों की संख्या में चौपहिया और दोपहिया वाहनों से कार्यकर्ता शामिल हुए। यह रैली शीतला माता मंदिर पहुंची, जहां से कांग्रेस प्रत्याशी धरमूसिंह सिरसाम ने कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ पैदल नामांकन रैली निकालकर निर्वाचन कार्यालय पहुंचे, जहां कांग्रेस प्रत्याशी ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुनील शर्मा, कांग्रेस नगर अध्यक्ष विनय शंकर पाठक, मंडलम अध्यक्ष धर्मेन्द्र मालवीय, कांग्रेस किसान मोर्चा अध्यक्ष पिंकी तिवारी, पूर्व नगर परिषद उपाध्यक्ष धरमपाल सिंह ठाकुर, पूर्व जनपद अध्यक्ष संजय मावस्कर, डॉ. दिनेश दवंडे, पूर्व नपा उपाध्यक्ष राजेंद्र महाले, विधायक प्रतिनिधि अशोक अड़लक, पूर्व पार्षद राजा आर्य, नरेश मोहरे, विजय भुस्कुटे, अमित भगत,सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे। नामांकन दाखिल करने के बाद कांग्रेस प्रत्याशी ने अम्बेडकर प्रांगण में जनसभा को भी संबोधित किया। कांग्रेस प्रत्याशी धरमूसिंह सिरसाम ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा ही गरीब, किसानों और आदिवासियों के बारे में सोचा है। भाजपा की प्रदेश सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा बीते 18 साल में बहने याद नहीं आई और चुनाव के 3 महीने पहले बहनों की याद आ रही है। कांग्रेस ने नारी सम्मान योजना की शुरूआत की तो भाजपा घबरा गई और उन्होंने लाडली बहना लेकर आई। कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुनील शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार ने भ्रष्टाचार अत्याचार और घोटाले ही दिए गए हैं। व्यापम घोटाला, पटवारी भर्ती घोटाला, सहित तमाम घोटाले भाजपा सरकार के कार्यकाल में हुए हैं। महंगाई आसमान छू रही है। महंगाई से हर वर्ग त्रस्त है। जनसभा को कांग्रेस के स्थानीय और वरिष्ठ पदाधिकारियों ने भी संबोधित किया।

 

*रैली में दिखा अपार जनसैलाब*

कांग्रेस प्रत्याशी की नामांकन रैली में अपार जनसैलाब देखने को मिला। गुदगांव से शीतला माता मंदिर और निर्वाचन कार्यालय तक निकाली गई कांग्रेस प्रत्याशी की नामांकन रैली में कांग्रेस के अलावा आमजन भी शामिल हुए। शीतला माता मंदिर से कांग्रेस प्रत्याशी ने पैदल रैली निकाल कर नगर के प्रमुख वार्डों में पहुंचकर वार्ड वासियों का आशीर्वाद लिया। उनके साथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सुनील शर्मा भी मौजूद रहे। रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने नारे भी लगाये। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी धरमूसिंह ने हाथ जोड़कर मतदाताओं का अभिवादन किया।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!