Breaking News in Primes

रेल मंडल DRM ने धनबाद के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ईमानदारी एवं सत्यनिष्ठा के अनुपालन की दिलाई प्रतिज्ञा

0 145

*रेल मंडल DRM ने धनबाद के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ईमानदारी एवं सत्यनिष्ठा के अनुपालन की दिलाई प्रतिज्ञा…,*

 

धनबाद झारखण्ड

 

रिपोर्टर मो० इम्तियाज अंसारी

 

धनबाद जिले के रेल मंडल धनबाद कार्यालय में सोमवार को “सतर्कता जागरूकता सप्ताह” के तहत कार्यक्रम का आयोजन हुआ।जिसमें धनबाद के रेल अधिकारी और कर्मचारी पहुँचे।इस मौके पर धनबाद रेल डीआरएम कमल किशोर सिन्हा ने सभी रेल अधिकारी और कर्मचारी को “सतर्कता जागरूकता सप्ताह” के बारे में जानकारी दी।उसके बाद रेल डीआरएम कमल किशोर सिन्हा ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सार्वजनिक जीवन में ईमानदारी एवं सत्यनिष्ठा के अनुपालन की प्रतिज्ञा दिलाई गई।

 

रेल डीआरएम कमल किशोर सिन्हा ने मीडिया को बताया कि “सतर्कता जागरूकता सप्ताह” (30 अक्टूबर से 05 नवंबर, 2023) के तहत आज मंडल रेल कार्यालय में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सार्वजनिक जीवन में ईमानदारी एवं सत्यनिष्ठा के अनुपालन की प्रतिज्ञा दिलाई गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!