Breaking News in Primes

देखिए वीडियो : गधे पर बैठ कर एमपी विधानसभा चुनाव का नामांकन भरने पहुंचा प्रत्याशी

0 2,336

बुरहानपुर । नेता चुनाव के लिए क्या क्या नही करते, मीडिया में आने के लिए तरह तरह के हथकंडे अपनाते है । ऐसा ही कुछ गुरुवार दोपहर बुरहानपुर के निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन फॉर्म जमा करने के लिए ठाकुर प्रियंक सिंह गधे पर बैठकर रिटर्निंग ऑफिसर के कार्यालय पहुंचे। उन्होंने कहा कि सभी राजनीतिक दल परिवारवाद का शिकार हैं और जनता को गधा बना रहे हैं। इसलिए उन्होंने गधे पर सवार होकर नामांकन दाखिल करने का निर्णय लिया था। हिंदूवादी नेता प्रियांक सिंह ने कहा कि राजनीतिक दलों में परिवारवाद हावी है। कई दशक से चुनिंदा परिवारों ने सत्ता पर कब्जा जमा रखा है। हर बार टिकट भी उनके ही परिवार को मिलता है। ऐसे नेताओं ने आम मतदाताओं को गधा समझ रखा है। उन्हें हर बार विकास के झूठे सपने दिखाते हैं और वोट लेने के बाद खुद की संपत्ति बढ़ाने में लग जाते हैं। इसलिए उन्होंने गधे पर ही सवार होकर नामांकन दाखिल करने का निर्णय लिया।

 

READ THIS NEWS : बड़ा रेल हादसा : चलती पातालकोट एक्सप्रेस ट्रेन में आग 2 डब्बे जलकर खाक, दर्जनों यात्री झुलसने

 

गुरुवार को शुभ मुहूर्त होने के कारण भाजपा और कांग्रेस सहित निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरे भाजपा के बागी प्रत्याशियों ने भी नामांकन पत्र जमा किए हैं। नामांकन फार्म जमा करने के लिए कुछ प्रत्याशियों ने अजब-गजब वाहन चुने थे। भाजपा से टिकट की मांग करने वाले ठा. प्रियांक सिंह गधे पर बैठ कर रिटर्निंग आफिसर के कार्यालय पहुंचे तो कांग्रेस प्रत्याशी ठा. सुरेंद्र सिंह शेरा बैलगाड़ी पर सवार होकर नामांकन जमा करने पहुंचे।

 

 

भाजपा प्रत्याशी और प्रदेश प्रवक्ता अर्चना चिटनिस व भाजपा के बागी और स्व. नंदकुमार सिंह चौहान के पुत्र हर्षवर्धन सिंह चौहान ने बिना किसी भीड़ भाड़ के सादे तरीके से नामांकन फार्म जमा किए। पूर्व मंत्री अर्चना चिटनिस ने जन कल्याण और विकास के साथ जनता के बीच जाने की बात कही। ठा. सुरेंद्र सिंह ने भी अपनी जीत का दावा किया है।

 https://primestv.in/93624/

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!