Breaking News in Primes

16 अक्टूबर को बाल विवाह मुक्त भारत का निर्माण के लिए धनबाद जिला में हजारों नागरिक लेंगे शपथ : हलीमा एजाज

0 231

*16 अक्टूबर को बाल विवाह मुक्त भारत का निर्माण के लिए धनबाद जिला में हजारों नागरिक लेंगे शपथ : हलीमा एजाज*

*धनबाद झारखंड*

 

*रिपोर्टर मोहम्मद इम्तियाज अंसारी*

 

निकाली जाएगी कैंडल मार्च

 

धनबाद: नॉवेल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी जी के आह्वान पर बाल विवाह मुक्त भारत निर्माण के लिए आगामी 16 अक्तूबर को देश भर में महिला , किशोरी एवं स्वयं सेवी संस्थाओं द्वारा साम को कैंडल मार्च निकाला जाएगा। उक्त जानकारी देते हुए कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रंस फाउंडेशन के सहयोगी संस्था झारखंड ग्रामीण विकास ट्रस्ट के सचिव हलीमा एजाज ने कहा कि 16 अक्तूबर को झारखंड ग्रामीण विकास ट्रस्ट द्वारा धनबाद जिला के 150 गांवों में महिला एवं किशोरियों के नेतृत्व में संध्या को कैंडल मार्च निकाली जाएगी एवं अपने अपने गांव को बाल विवाह मुक्त गांव बनाने का संकल्प लिया जाएगा। गांव में महिला एवं किशोरियों को संकल्प पंचायत के मुखिया एवं वार्ड सदस्यों द्वारा कराया जायेगा। हलीमा एजाज ने आगे कहा की बाल विवाह के खिलाफ राष्ट्रीय स्तर पर आंदोलन चलाने की आवश्यकता है जिसकी शुरुआत हो चुकी है, बाल विवाह मुक्त भारत निर्माण के आंदोलन का नेतृत्व आदरणीय कैलाश सत्यार्थी जी कर रहे है। झारखंड ग्रामीण विकास ट्रस्ट बाल मुक्त समाज का निर्माण के लिए धनबाद जिला में वर्षो से सामाजिक आंदोलन चला रखा है, उन्होंने आगे कहा की 16 अक्तूबर को दिन भर स्कूलों, कालेजों, पंचायत स्तरीय पर कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।इस अभियान को सफल बनाने में झारखंड ग्रामीण विकास ट्रस्ट के संस्थापक सदस्य विनोद महतो , समन्वयक नईमुद्दीन अंसारी, सीता देवी, अब्दुल हमीद अंसारी, भागीरथ सिंह, बेला कुमारी,पुजा कुमारी, माला देवी, गुलनाज बानो , मुमताज अंसारी, असरफ अंसारी, मोहन रजक, दीपा रवानी, बेबी प्रियंका, नागेश्वर पासवान, चंदा कुमारी, निजामुद्दीन अंसारी, नागेश्वर रवानी, कामेश्वर महतो सहित दर्जनों ट्रस्ट के कार्यकर्ता लगे है।उन्होंने समाज के प्रबुद्ध वर्गो, मीडिया कर्मियों से इस अभियान में सहयोग की अपील की है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!