Breaking News in Primes

रायसेन जिले में विधानसभा चुनाव से तीन सीटों पर भाजपा ने घोषित किये। प्रत्याशी भोजपुर की सीट होल्ड पर विचार मंथन जारी।

0 150

रायसेन जिले में विधानसभा चुनाव से तीन सीटों पर भाजपा ने घोषित किये। प्रत्याशी भोजपुर की सीट होल्ड पर विचार मंथन जारी।

 

उपचुनाव में सिंधिया समर्थक डॉक्टर प्रभु राम चौधरी सांची विधानसभा से 63 हजार 809 वोटो से जीते थे। शिवराज सिंह चौहान के खास है रामपाल इसलिए मिला टिकट। एवं भाजपा से तीसरा नया चेहरा उम्मीदवार का उदयपुरा विधानसभा से नरेंद्र शिवाजी पटेल

 

आचार संहिता लागू होते ही सरकारी योजनाओं के बोर्डिंग पोस्टर हटाए एवं शास्त्र जमा करने के निर्देश भी जारी हुए।

 

*दैनिक प्राईम संदेश जिला ब्यूरो*

 

*चीफ राजू बैरागी जिला *रायसेन*

 

रायसेन/- जिले में बीते दिन सोमवार 9 अक्टूबर 2023 को जहां पर आचार संहिता लागू होते ही सरकारी योजनाओं के होडिंग पोस्टर हटाए एवं शस्त्र जमा करने के निर्देश भी दिए गए हैं। जहां पर जिले की चौथी सूची में भाजपा के प्रत्याशी सांची और सिलवानी में प्रत्याशियों की घोषणा कर दी गई। सांची से स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर प्रभुराम चौधरी और सिलवानी से रामपाल सिंह राजपूत को उम्मीदवार बनाया गया है। भाजपा ने यह उम्मीदवारों पर फिर से भरोसा जताया है। तीसरा नया चेहरा उम्मीदवार का भाजपा में उदयपुरा से नरेंद्र शिवाजी पटेल का है। जहां पर सांची विधानसभा से ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए डॉक्टर प्रभुराम चौधरी ने उपचुनाव में 63 हजार 809 मतों से रिकॉर्ड बनाया था। इस कारण भाजपा ने उन पर भरोसा जताया है। वहीं दूसरी ओर रामपाल सिंह राजपूत मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के खास हैं। जो कई चुनाव जीत चुके हैं। तीसरा चेहरा नया भाजपा में उदयपुरा से बीते दिन सोमवार 25 सितंबर 2023 को उम्मीदवार नरेंद्र शिवाजी पटेल का नाम घोषित किया है। इस प्रकार भरोसेमंद चेहरे सामने आए हैं। जबकी भोजपुर विधानसभा में भाजपा ने नाम घोषित नहीं किया है। जो वर्तमान में सुरेंद्र पटवा भाजपा विधायक हैं। दूसरी और कांग्रेस ने जिले की चारों विधानसभाओं में से एक भी प्रत्याशी को मैदान में नहीं उतारा है। जहां पर आचार संहिता लागू होने के बाद ही प्रशासन सक्रिय हो गया है। सरकारी जगह से भवनों से बैनर पोस्टर हटवाए गए हैं। और दीवारों पर सरकारी योजनाओं की पुताई करना शुरू कर दी गई है।

 

(21 अक्टूबर से भरे जाएंगे नामांकन।)

कलेक्टर अरविंद दुबे ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मध्य प्रदेश विधानसभा निर्वाचन 2023 की घोषणा के साथ ही तत्काल प्रभाव से आदर्श आचार संहिता प्रभावशील हो गई है। निर्वाचन कार्यक्रम की जानकारी देते हुए विधानसभा निर्वाचन के लिए अभ्यार्थियों द्वारा नाम निर्देशन जमा करने की प्रक्रिया 21 अक्टूबर 2023 से शुरू होगी। नामांकन की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर निर्धारित है। नाम निर्देशन पत्रों की समीक्षा 31 अक्टूबर को की जाएगी। अभ्यार्थी 2 नवंबर तक नामांकन वापिस ले सकेंगे। निर्वाचन के लिए मतदान 17 नवंबर को होगा। मतगणना 30 दिसंबर को की जाएगी। धारा 144 लागू कर दी गई है।

 

(जिले के चारों विधान सभा क्षेत्र में बनाए गए 1226 मतदान केंद्र)

उप जिला निर्वाचन अधिकारी अमृता गर्ग ने बताया कि जिले के चारों विधानसभा क्षेत्र में 1226 मतदान केंद्र बनाए हुए हैं।

इनमें विधानसभा क्षेत्र क्रमांक- 140 उदयपुरा में 308 मतदान केंद्र एवं विधानसभा भोजपुर केंद्र क्रमांक -141 में 310 मतदान केंद्र एवं सांची विधानसभा क्षेत्र -142 में 332 मतदान केंद्र और विधानसभा क्षेत्र क्रमांक- 143 सिलवानी में 276 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

 

(कंट्रोल रूम स्थापित)

विधानसभा निर्वाचन कार्य में सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए कलेक्ट्रेट कार्यालय कंपोजिट भवन में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। इसका दूरभाष क्रमांक- 07482-299310 है। आम जनों की सुविधा के लिए भारत निर्वाचन शाखा में डिस्ट्रिक्ट कांटेक्ट सेंटर भी स्थापित किया गया है। जिसका टोल फ्री नंबर-18002339272 एवं 1950 है।

 

(भाजपा से डॉक्टर प्रभुराम चौधरी समर्थकों ने की आतिशबाजी।)

 

भाजपा की चौथी सूची में स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर प्रभुराम चौधरी का सांची से टिकट मिलते ही उनके समर्थकों ने सम्पूर्ण साँची विधानसभा में जगह-जगह जमकर आतिशबाजी चलाए गए।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!