उमंग दिवस पर मॉडल स्कूल मझौली में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित।
पुरस्कृत किए गए
चित्रकला,क्विज प्रतियोगिता में चयनित एवं गीत- गाने नित्य -नाट्य में प्रतिभागी स्कूली बच्चे।
*अरविंद सिंह परिहार सीधी/मझौली*
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मॉडल मझौली में उमंग दिवस के अवसर पर 22 सितंबर 2026 दिन मंगलवार को भाजपा मण्डल अध्यक्ष मझौली एडवोकेट प्रवीण तिवारी के मुख्य अतिथि में प्राचार्या इंदिरा कचेर के देख रेख व मार्गदर्शन में संपन्न हुआ ।जहां विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रभारी खण्ड शिक्षा अधिकारी शैलेंद्र सिंह चौहान, अधिवक्ता संघ मझौली के महासचिव श्याम कार्तिक पांडे मंचासीन रहे। कार्यक्रम का मंचीय संचालन विद्यालय की शिक्षा दीपिका शर्मा द्वारा सुनियोजित ढंग से किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां वीणा वादिनी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर व प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। तत्पश्चात अतिथियों का स्वागत सम्मान विद्यालय शिक्षक- शिक्षिकाओं द्वारा माल्यार्पण पुष्प गुच्छ प्रदान कर किया गया। तो स्कूली छात्राओं द्वारा स्वागत गीत के माध्यम से स्वागत सम्मान किया गया।

सम्बोधन की कड़ी में मुख्य अतिथि एडवोकेट प्रवीण तिवारी के साथ उपस्थित अतिथियों द्वारा उमंग दिवस मनाए जाने के एवं उत्साह व उल्लास के बारे में बारी-बारी से बच्चों को अवगत कराया गया। कार्यक्रम में स्कूली छात्राओं द्वारा गीत- गानो व नित्य नाट्य की मनमोहक प्रस्तुति दी गई। तथा कक्षा 9- 10 एवं 11वी-12वी के छात्र-छात्राओं के बीच क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें प्रथम ,द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। वहीं कार्यक्रम में मनमोहक प्रस्तुति देने वाले छात्र -छात्राओं के साथ 19 सितंबर 2026 को सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित हुई “मेरे सपनों के भारत”चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त कनिष्ठ एवं वरिष्ठ वर्ग से चयनित तीन -तीन छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र प्रदान कर पुरस्कृत किया गया।

इस अवसर पर पहुंचे पुलिस कर्मियों में से आशुतोष मिश्रा द्वारा छात्र-छात्राओं को वर्तमान में घटित हो रही घटनाओं, एवं साइबर अपराधों से बचने के सुरक्षात्मक उपाय सुझाए गए। साथ ही बढ़ते महिला अपराधों से सुरक्षा के तरकीब बताए गए।इस अवसर पर भाजपा मण्डल अध्यक्ष मझौली एडवोकेट प्रवीण तिवारी, प्रभारी खण्ड शिक्षा अधिकारी शैलेन्द्र सिंह, अधिवक्ता संघ मझौली के महासचिव श्याम कार्तिक पांडे, विद्यालय के शिक्षक छात्र, पुलिस कर्मी व क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, पत्रकार मौजूद रहे।