Breaking News in Primes

एसजीएफआई जिला स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में डीपीआइएस की अंडर-17 बालिका टीम प्रथम

0 68

धामनोद। दिल्ली पब्लिक इंटरनेशनल स्कूल, धामनोद की अंडर-17 बालिका बास्केटबॉल टीम ने राजगढ़ में आयोजित एसजीएफआईकी जिला स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त कर चैंपियनशिप अपने नाम की।प्रतियोगिता में जिले भर की छह से ज़्यादा टीमों ने हिस्सा लिया था । फाइनल में दिल्ली पब्लिक इंटरनेशनल स्कूल , धामनोद की टीम ने गुरु राजेंद्र सूरी इंटरनेशनल स्कूल राजगढ़ को पेनल्टी शूट में हराया ।

प्रतियोगिता में विद्यालय की प्रतिभावान खिलाड़ियों हंशिका पाटीदार, आस्था फागोरे, देबजानी बिस्वास, हर्षिता मालवीय, प्रियांशी घाघरे, केशवी पाटीदार, धरा पंटेल, ताशी पंवार एवं प्राजक्ता मंडलोई ने शानदार खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए टीम को यह गौरवपूर्ण सफलता दिलाई।

खिलाड़ियों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन, अनुशासन, निरंतर अभ्यास, मेहनत और अद्भुत टीम भावना से विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। टीम की इस शानदार उपलब्धि पर विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है।

इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन, प्राचार्य एवं DPIS की पूरी टीम ने विजेता खिलाड़ियों, कोच एवं टीम के सभी सदस्यों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनकी मेहनत, लगन और समर्पण की सराहना की।

यह उपलब्धि विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों को भी खेलों के प्रति प्रेरित करने और निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित करेगी।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!