Breaking News in Primes

गुरुकुल विद्यालय में राखी बनाओ और टाय-एंड-डाय गतिविधि, विद्यार्थियों ने दिखाई सृजनात्मक प्रतिभा

0 812

लोकेशन धामनोद

संवाददाता मोनु पटेल

 

 

गुरुकुल विद्यालय में राखी बनाओ और टाय-एंड-डाय गतिविधि, विद्यार्थियों ने दिखाई सृजनात्मक प्रतिभा

 

धामनोद, 11 अगस्त। गुरुकुल विद्यालय धामनोद के सभागार आर.के. गैलेक्सी में मंगलवार को कक्षा छठवीं से नौंवी तक के विद्यार्थियों के लिए कौशल बोध एवं कौशल विकास गतिविधियों के अंतर्गत राखी बनाओ प्रतियोगिता एवं टाय-एंड-डाय गतिविधि का आयोजन किया गया। विद्यालय की प्राचार्य डॉ. शिल्पा शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी रचनात्मकता, कल्पनाशीलता एवं हस्तकौशल का प्रदर्शन किया।

 

रंगों और धागों से साकार हुई कल्पनाएं

 

राखी बनाओ प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने रंग-बिरंगे धागों, मोतियों एवं सजावटी सामग्री का उपयोग कर आकर्षक एवं अभिनव राखियां तैयार कीं। गतिविधि का उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मक चिंतन, हस्तकौशल, सौंदर्यबोध, एकाग्रता एवं आत्मविश्वास का विकास करना रहा।

 

प्रतियोगिता में कक्षा छठवीं से तनिष्का औसारी ने प्रथम, भुयशी शर्मा ने द्वितीय एवं दीपल डावर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा सातवीं में तक्षया डावर प्रथम, पृशा पाटीदार द्वितीय एवं परिधि जांगिड़ तृतीय रहीं। वहीं कक्षा आठवीं में वैष्णवी मुकाती ने प्रथम, श्री राठौर ने द्वितीय एवं सृष्टि पाटीदार ने तृतीय स्थान हासिल किया।

 

टाय-एंड-डाय में दिखी कलात्मक प्रतिभा

 

टाय-एंड-डाय गतिविधि में विद्यार्थियों ने रंगों एवं विभिन्न डिजाइनों के साथ प्रयोग करते हुए अपनी कल्पनाशीलता और कलात्मक अभिरुचि का परिचय दिया। विद्यार्थियों ने गतिविधि के प्रत्येक चरण में उत्साहपूर्वक सहभागिता कर करके सीखने का अनुभव प्राप्त किया।

 

कार्यक्रम के सफल आयोजन एवं विद्यार्थियों को रचनात्मक मार्गदर्शन प्रदान करने में आर्ट एंड क्राफ्ट शिक्षक धर्मेंद्र �

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!