Breaking News in Primes

15 अगस्त पर MP में मंत्रियों की जिम्मेदारी तय, CM मोहन यादव भोपाल में फहराएंगे तिरंगा

31 जिलों में मंत्री-राज्यमंत्री करेंगे ध्वजारोहण, 24 जिलों में कलेक्टर संभालेंगे जिम्मेदारी

0 1

15 अगस्त पर MP में मंत्रियों की जिम्मेदारी तय, CM मोहन यादव भोपाल में फहराएंगे तिरंगा

 

31 जिलों में मंत्री-राज्यमंत्री करेंगे ध्वजारोहण, 24 जिलों में कलेक्टर संभालेंगे जिम्मेदारी

 

भोपाल। मध्यप्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त 2026 के मुख्य समारोहों में ध्वजारोहण और बधाई संदेश के वाचन के लिए जिलेवार जिम्मेदारियां तय कर दी हैं। शासन द्वारा 11 अगस्त 2026 को जारी आदेश के अनुसार मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष, उपमुख्यमंत्री, मंत्री एवं राज्यमंत्री अपने नाम के सामने निर्धारित जिला मुख्यालय पर ध्वजारोहण करेंगे और मुख्यमंत्री की ओर से बधाई संदेश का वाचन करेंगे।

 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल में, विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर ग्वालियर में, उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा मंदसौर और उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल रीवा में ध्वजारोहण करेंगे।

 

मंत्री कुंवर विजय शाह खंडवा, कैलाश विजयवर्गीय देवास, प्रहलाद सिंह पटेल नरसिंहपुर, राकेश सिंह जबलपुर, करण सिंह वर्मा सीहोर, राव उदय प्रताप सिंह छिंदवाड़ा, संपतिया उइके मंडला और तुलसीराम सिलावट इंदौर में तिरंगा फहराएंगे।

 

इसी तरह एदल सिंह कंषाना मुरैना, निर्मला भूरिया झाबुआ, गोविंद सिंह राजपूत सागर, विश्वास कैलाश सारंग खरगौन, नारायण सिंह कुशवाह दतिया, प्रघुम्न सिंह तोमर आलीराजपुर, नागर सिंह चौहान शिवपुरी, राकेश शुक्ला श्योपुर और इन्दर सिंह परमार शाजापुर में ध्वजारोहण करेंगे।

 

राज्यमंत्रियों को भी मिली जिम्मेदारी

 

राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर टीकमगढ़, धर्मेन्द्र भाव सिंह लोधी दमोह, दिलीप जायसवाल अनूपपुर, गौतम टेटवाल उज्जैन, लखन पटेल विदिशा और नारायण सिंह पंवार राजगढ़ में ध्वजारोहण करेंगे। वहीं राज्यमंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल रायसेन, प्रतिमा बागरी सतना, दिलीप अहिरवार छतरपुर और राधा सिंह सिंगरौली में स्वतंत्रता दिवस समारोह की अध्यक्षता करते हुए तिरंगा फहराएंगी।

 

24 जिलों में कलेक्टर करेंगे ध्वजारोहण

 

शासन के आदेश के अनुसार 24 जिलों में संबंधित जिला कलेक्टर ध्वजारोहण करेंगे और बधाई संदेश का वाचन करेंगे। इनमें रतलाम, शहडोल, नर्मदापुरम, धार, बालाघाट, पांढुर्णा, सिवनी, निवाड़ी, बड़वानी, सीधी, मऊगंज, गुना, उमरिया, आगर-मालवा, हरदा, नीमच, अशोकनगर, कटनी, भिंड, पन्ना, बैतूल, डिंडौरी, मैहर और बुरहानपुर शामिल हैं।

 

सामान्य प्रशासन विभाग ने संबंधित जिलों में स्वतंत्रता दिवस समारोह का कार्यक्रम माननीय मंत्री के परामर्श से निर्धारित करने के निर्देश दिए हैं। शासन का यह आदेश प्रदेश के सभी कलेक्टरों, संभागायुक्तों और संबंधित विभागों को आवश्यक कार्यवाही के लिए भेजा गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!