Breaking News in Primes

कड़ा धाम जा रहे श्रद्धालुओं की पिकअप में बस ने मारी जोरदार टक्कर, एक की मौत, 15 गंभीर

0 23

News By- नितिन केसरवानी

ओवरटेक के दौरान हुआ भीषण हादसा, मलाका नेशनल हाईवे पर मची चीख-पुकार; बस चालक हिरासत में

कौशाम्बी: कोखराज थाना क्षेत्र के मलाका नेशनल हाईवे पर सोमवार को तेज रफ्तार बस और श्रद्धालुओं से भरी पिकअप की जोरदार टक्कर में एक श्रद्धालु की मौत हो गई, जबकि 15 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना भीषण था कि पिकअप के परखच्चे उड़ गए और मौके पर चीख-पुकार मच गई।

जानकारी के अनुसार, चायल तहसील क्षेत्र के निजामपुर पुरैनी गांव निवासी श्रद्धालु पिकअप में सवार होकर कड़ा धाम स्थित माता शीतला के दर्शन के लिए जा रहे थे। इसी दौरान मलाका नेशनल हाईवे पर ओवरटेक करते समय तेज रफ्तार बस ने पिकअप में जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर लगते ही पिकअप में सवार श्रद्धालुओं में चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और राहत-बचाव कार्य में जुट गए। सूचना मिलते ही कोखराज पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा।

हादसे में 16 वर्षीय रामशरण पुत्र रामराज की मौत हो गई। वहीं, पिकअप में सवार 15 श्रद्धालुओं के गंभीर रूप से घायल होने की जानकारी सामने आई है। घायलों का अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है।

हादसे के बाद बस चालक मौके से भागने का प्रयास कर रहा था, लेकिन पुलिस ने उसे बस समेत हिरासत में ले लिया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

परिजनों में मचा कोहराम

हादसे की खबर मिलते ही मृतक रामशरण के परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं अन्य घायलों के परिजन भी अस्पताल पहुंचने लगे। घटना के बाद हाईवे पर कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

ओवरटेक के दौरान हादसा

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बस चालक द्वारा ओवरटेक करने के दौरान पिकअप में टक्कर मारे जाने की बात सामने आ रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!