Breaking News in Primes

*5वी जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता सफल का आयोजन*

0 10

*5वी जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता सफल का आयोजन*

 

मध्यप्रदेश ताइक्वांडो संघ भोपाल के मार्गदर्शन में ताइक्वांडो डेवलपमेंट एसोसिएशन खरगोन खरगोन द्वारा 5वी जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता शहर की विनय बाल मंदिर स्कूल में आयोजित की गई ।शुभारंभ कार्यक्रम में सीए अनिल रघुवंशी संचालक आदित्य विद्या विहार,नवरत्न यादव संचालक नवरत्न पब्लिक स्कूल , डॉ सोहेल मलिक बाल एवं शिशु रोग विशेषज्ञ ,उज्जवल अत्रे संचालक विनय बाल मंदिरसावन प्रजापत सचिव ताइक्वांडो डेवलपमेंट एसोसिएशन के आतिथ्य में संपन्न हुआ।

शुभारंभ में अतिथि सीए अनिल रघुवंशी ने खिलाड़ियों को प्रेरणा देते हुए कहा कि खिलाड़ियों को जीत हार को छोड़कर सीखने की कला विकसित करना चाहिए,नवरत्न यादव ने बताया कि खिलाड़ियों में प्रतिभा के साथ साथ अनुशासन भी उन्हें विजेता बनने में सहायता प्रदान करता है, डॉ सोहेल मलिक एवं उज्जवल अत्रे भी संबोधित किया।

ताइक्वांडो डेवलपमेंट एसोसिएशन के सचिव सावन प्रजापत ने बताया प्रतियोगिता में 12 स्कूलों एवं 6 ताइक्वांडो एकेडमी के 120 खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु वर्ग एवं वजन वर्ग में भाग लिया । प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर पर खरगोन का नाम रोशन करने वाली खिलाड़ियों सिया जांगिड़,खुशी पाटिल,कृतिका यादव का भी सम्मान किया गया।समापन कार्यक्रम में ताइक्वांडो डेवलपमेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष इब्राहिम मलिक , डॉ चेतन पटौदे ,उज्जवल अत्रे ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल एवं टीम ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।प्रतियोगिता में चेतना मानूरकर,श्रीमती संगीता चौहान,ऋतु सोलंकी,तेजस्विनी पाठक,वैष्णवी यादव,लक्की सिंह,विक्की सिंह ने निर्णायक की भूमिका निभाई ।संचालन चेतन चंद्रावत एवं सिया जांगिड़ ने किया।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!