Breaking News in Primes

अनुसूचित जाति जनजाति आयोग के सदस्य ने स्वच्छता कर्मीओ से किया संवाद

0 7

News By – नितिन केसरवानी

आंबेडकर भवन में आयोजित हुआ स्वच्छता कर्मी संवाद कार्यक्रम

कौशाम्बी: आंबेडकर भवन नगर पालिका परिषद भरवारी के सभागार में बृहस्पतिवार को स्वच्छता कर्मी संवाद कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में अनुसूचित जाति जनजाति आयोग के सदस्य रमेश चंद्र कुंडे को नगर अध्यक्ष कविता पासी ने पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र एवं भारत का संविधान (उद्देशिका) भेंट कर उनका स्वागत किया तत्पश्चात, सभागार में आयोजित कार्यक्रम’ में सम्मिलित होकर हमारे स्वच्छता प्रहरियों के उत्तम स्वास्थ्य, सुरक्षा और उनके सर्वांगीण उत्थान हेतु चर्चा की गई।

अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने कहा कि स्वच्छता कर्मी शहर की स्वच्छता व्यवस्था की रीढ़ हैं। उन्होंने कहा कि इनका स्वास्थ्य, सम्मान और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए तथा कार्य के दौरान सुरक्षा उपकरणों का नियमित उपयोग अत्यंत आवश्यक है। नगर अध्यक्ष कविता पासी ने अपने संबोधन में कहा कि ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, स्रोत स्तर पर कचरा पृथक्करण, कचरे के सुरक्षित संग्रहण एवं परिवहन, व्यक्तिगत स्वच्छता तथा सुरक्षा उपकरणों जैसे ग्लव्स, मास्क, गमबूट एवं एप्रन के सही उपयोग और रखरखाव की विस्तृत जानकारी दी गी।

अंत में सभी ने स्वच्छता कर्मीओ के कार्यों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया गया। इस दौरान स्वच्छता कर्मीओ ने सक्रिय सहभागिता दिखाई और स्वास्थ्य व सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त की।इस दौरान अधिशासी अधिकारी रामसिंह, लिपिक बबलू गौतम,दीप चंद्र दिवाकर, बीरेंद्र वाल्मीकि, रामू, आनंद वाल्मीकि सहित अन्य कई स्वच्छता कर्मी मौजूद रहे।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!