Breaking News in Primes

पेड़ लगाएं, पर्यावरण बचाएं” के संदेश के साथ किरंदुल चैंबर ऑफ कॉमर्स ने किया वृक्षारोपण

0 0

लोकेशन: किरंदुल

रिपोर्टर: शेखर दत्ता

“पेड़ लगाएं, पर्यावरण बचाएं” के संदेश के साथ किरंदुल चैंबर ऑफ कॉमर्स ने किया वृक्षारोपण

 

किरंदुल: पर्यावरण संरक्षण एवं हरित वातावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से किरंदुल चैंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा सोमवार को शा. कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला परिसर में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में चैंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों, सदस्यों तथा विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।

इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों एवं सदस्यों ने विद्यालय परिसर में पीपल, बरगद, आम, जामुन, नीम सहित विभिन्न प्रजातियों के छायादार एवं फलदार पौधों के साथ-साथ रंग-बिरंगे सजावटी पौधों का रोपण किया। सभी ने पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प भी लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि बढ़ते पर्यावरणीय संकट और जलवायु परिवर्तन के दौर में वृक्षारोपण समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। पौधे न केवल वातावरण को शुद्ध करते हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित भविष्य का आधार भी बनते हैं।

इस अवसर पर किरंदुल चैंबर ऑफ कॉमर्स के सचिव राज प्रसाद, उपाध्यक्ष संजय सोनी व सुषमा साहू, सह सचिव शेखर दत्ता, कार्यालय सचिव राजेश वैपराल, कोषाध्यक्ष विशाल जैन, सह कोषाध्यक्ष विकास स्वामी, सविता पाल, सुरेंदर कौर सहित चैंबर के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में अतुल सिंह (अध्यक्ष ठेकेदार संघ), आजाद सक्सेना (अध्यक्ष छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ), राजेंद्र सक्सेना (अध्यक्ष बैलाडीला प्रेस क्लब), विप्लव मल्लिक (अध्यक्ष किरंदुल प्रेस क्लब), धरमपाल मिश्रा, सुजीत पिल्ले मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने पर्यावरण संरक्षण के इस अभियान की सराहना करते हुए समाज के प्रत्येक व्यक्ति से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया। इस पूरे कार्यक्रम में शाला के प्राचार्य मंगरीटा टोपों एवं समस्त शिक्षक शिक्षिकाओ का महत्वपूर्ण योगदान रहा। सभी ने “एक पेड़, सौ पीढ़ियों का उपहार” के संदेश के साथ लिया संरक्षण का संकल्प । वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने लगाए गए पौधों के संरक्षण और क्षेत्र को हराभरा बनाए रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ और विद्यालय परिसर हरियाली की नई सौगात से सराबोर हो उठा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!