Breaking News in Primes

मध्य प्रदेश बलाई समाज महासंघ जिला इकाई धार की धरमपुरी तहसील की कार्यकारिणी का गठन किया गया *

0 0

लोकेशन //खलघाट

रिपोर्टर//चेतन शर्मा खलघाट

 

*मध्य प्रदेश बलाई समाज महासंघ जिला इकाई धार की धरमपुरी तहसील की कार्यकारिणी का गठन किया गया *

रविवार को धामनोद नगर में स्थित मंडी प्रांगण में बलाई समाज महासंघ की धरमपुरी तहसील की कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस अवसर पर मध्य प्रदेश बलाई समाज महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री हुकुमचन्द चौधरी, बलाई समाज महासंघ के प्रदेश महासचिव श्री सोहन शिन्दे जी मुख्य अथिति विशेष अथिति के रूप में मौजूद रहे, सर्वप्रथम अतिथियों के द्वारा बाबा साहेब अंबेडकर जी चित्र पर माल्यार्पण किया गया तत्पश्चात् अतिथियों का फूलमाला से स्वागत किया गया, इसके बाद तहसील में कार्यकारिणी का गठन क्यों जरूरी है इस विषय पर श्री मान जिलाध्यक्ष शांतिलाल दौने जी विस्तार से जानकारी दी गई, आयोजन की अध्यक्षता कर रहे तहसील अध्यक्ष श्री झापा जी गाडगे द्वारा कार्यकारिणी गठन हेतु समाज जनो से विचार विमर्श किया गया, और इसके साथ हीधार जिला कार्यकारी अध्यक्ष संजीव कुमार भार्गव, एवं धार युवा जिला अध्यक्ष श्री मनोज गोयल द्वारा समाज में व्याप्त बुराई पर विचार व्यक्त किए गए। जिला अध्यक्ष महोदय द्वारा महासंघ के उद्देश्यों पर भी विचार व्यक्त किए गए एवं उनके द्वारा तहसील में नवीन कार्यकारिणी के नामों का वाचन भी किया गया जिसका सर्व सहमति से सभी समाजजनों ने स्वागत किया जिसमें तहसील संरक्षक श्री आत्माराम शिन्दे, श्री गौरीशंकर गाडगे,कोषाध्यक्ष श्री काशीराम हिरवानी, सचिव श्री रवि चौखरे, उपाध्यक्ष श्री हेमंत भगोरे, जिला प्रवक्ता श्री विष्णु भंवर, एवं और पदाधिकारी जिला महासचिव, संगठन महासचिव, जिला प्रचार मंत्री के पदों पर नामों का वाचन किया गया सभी पदाधिकारियों को बधाई भी दी गई। इस सफल आयोजन में प्रदेश युवा प्रभारी प्रवीण राणे,जिला अध्यक्ष श्री शांतिलाल जी दोने , कार्यकारी अध्यक्ष श्री संजीव कुमार भार्गव, युवा जिला अध्यक्ष श्री मनोज गोयल, जिला संरक्षक श्री हेमराज पाण्डेय, श्री जगदीशचंद्र उजले, अनिल पिपलाज, राहुल जगदाले, दिनेश गवांदे, कल्याण चावरे, राजेश रावल, महेंद्र रावल, लोकेश झामरे, संजय वर्मा, Rc koge, जितेंद्र वर्मा, सुरेश तिवारी, दुर्गेश रावल, कैलाश चौधरी, कुंदन गोखले,गुलशन भगोंरे, मौजूद रहे प्रदेश एवं जिला स्तरीय पदाधिकारियों द्वारा नवीन कार्यकारिणी का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया गया एवं बधाई दी गई, व हर सम्भव मदद का आश्वासन दिया गया। सफल संचालन श्री सोहन शिन्दे जी द्वारा किया गया अन्त में आभार श्री ललित पाण्डेय जी द्वारा व्यक्त किया गया

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!