Breaking News in Primes

कौशांबी में करंट लगने से सिपाही की मौत, स्विच ऑन करते समय हुआ हादसा

0 70

News By- हिमांशु उपाध्याय / नितिन केसरवानी

एक सप्ताह में दूसरी घटना, पुलिस महकमे में शोक

कौशाम्बी: पश्चिम शरीरा थाने में तैनात सिपाही दीपेंद्र की करंट लगने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह अपने आवास में विद्युत स्विच ऑन कर रहे थे, तभी अचानक तेज करंट की चपेट में आ गए। हादसे के बाद साथी पुलिसकर्मी उन्हें तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के मुताबिक पश्चिम शरीरा थाना में पैरोकार के पद पर तैनात सिपाही विपेंद्र यादव रविवार की सुबह किचन में कुछ बना रहे थे, उन्होंने मिक्सी चलाने के लिए स्विच ऑन किया तो उन्हें करंट का तेज झटका लग गया,करंट लगा देख साथ के सिपाही दौड़े और तार को हटाकर झुलसे सिपाही को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे,जहा डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक अमिता सिंह जिला अस्पताल पहुंची और संबंधित अधिकारियों और डॉक्टर से बात कर स्थिति जानी।सिपाही की मौत से पुलिस विभाग में शोक की लहर है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। बताया जा रहा है कि कौशांबी में एक सप्ताह के भीतर करंट लगने से सिपाही की मौत का यह दूसरा मामला है। इससे पहले सैनी कोतवाली के आवासीय परिसर में भी एक सिपाही की करंट की चपेट में आने से जान चली गई थी। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से पुलिस कर्मियों में चिंता बढ़ गई है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!