Breaking News in Primes

स्टार सुर साधक परिवार द्वारा आयोजित “एक शाम संगीत के नाम” कार्यक्रम संपन्न

0 143

लोकेशन धामनोद
संवाददाता मोनू पटेल

  • स्टार सुर साधक परिवार द्वारा आयोजित “एक शाम संगीत के नाम” कार्यक्रम संपन्न

धामनोद। स्टार सुर साधक परिवार द्वारा दिनांक 18 जून 2026 को होटल फूडी, एबी रोड धामनोद में डॉक्टर श्री हेमंत सोनी (श्री विनायक हॉस्पिटल, धामनोद) एवं स्टार सुर साधक परिवार कोर कमेटी के सौजन्य से “एक शाम संगीत के नाम” कार्यक्रम का भव्य एवं पूर्णतः पारिवारिक आयोजन संपन्न हुआ।
संगीतमय संध्या में नए एवं पुराने गीतों की शानदार प्रस्तुतियों ने उपस्थित श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में लगभग 30 गायकों ने अपनी सुरीली आवाज से एक से बढ़कर एक गीत प्रस्तुत किए, जिससे पूरे आयोजन स्थल पर उत्साह और आनंद का वातावरण बना रहा।
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि डॉक्टर धीरज जिराती एवं भजन गायक माधव अग्रवाल के स्वागत के साथ माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर की गई। इसके पश्चात स्टार सुर साधक परिवार की सबसे छोटी गायिका बेबी मिनल श्रृंगी ने “ड्रीम गर्ल” गीत की प्रस्तुति देकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
शाम 7:30 बजे से प्रारंभ होकर रात्रि 12 बजे तक चले इस आयोजन में सभी मेल एवं फीमेल सिंगर्स ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से ऐसा समां बांधा कि समय का पता ही नहीं चला। संगीत के साथ उपस्थित परिवारजनों एवं श्रोताओं ने भरपूर आनंद लिया तथा कई सदस्य गीतों की धुन पर झूमने और नृत्य करने को मजबूर कर दिया।
मुख्य अतिथि डॉक्टर श्री धीरज जिराती एवं श्री माधव अग्रवाल ने भी अपनी मधुर प्रस्तुतियों से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
आज के आयोजन मे स्टार सुर साधक परिवार के सबसे सुरीले गायक श्री मनोज सर जाट का जन्मोत्सव भी केक काटकर मनाया गया और जन्मदिन की बधाइयां भी उन्हें जन्मदिन के गीत के साथ में दी गई, केक काटने से पहले और काटने के बाद तक बच्चों का उत्साह देखने लायक था!
गीत-संगीत के पश्चात पारिवारिक सहभोज का आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने एक साथ स्वरूचि भोज किया।
कार्यक्रम का संचालन स्टार सुर साधक परिवार के एडमिन ठाकुर श्री विशाल सिंह मंडलोई एवं परिवार के वरिष्ठ गायक एवं सदस्य श्री रविन्द्र राठौड़ द्वारा किया गया। आयोजन को सफल बनाने में कोर कमेटी के वरिष्ठ सदस्य श्री सोनू गांधी, श्री मनोज जाट एवं श्री जीतू सोनी का विशेष मार्गदर्शन रहा।
अंत में परिवार के संरक्षक श्री आशीष मंडलोई ने उपस्थित मुख्य अतिथियों, कलाकारों, परिवार के सभी सदस्यों एवं श्रोताओं का आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी ऐसे सांस्कृतिक आयोजनों को निरंतर जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!