Breaking News in Primes

पुलिस व्यवस्था के बीच डेवा में नई हनुमान प्रतिमा की हुई स्थापना।

0 0

पुलिस व्यवस्था के बीच डेवा में नई हनुमान प्रतिमा की हुई स्थापना।

*अरविंद सिंह परिहार सीधी*

उसमें जनपद क्षेत्र के मझौली थाना अंतर्गत डेवा में वर्षों पुरानी विराजमान हनुमान प्रतिमा को आदतन अपराधी द्वारा खंडित कर कचरा दान में फेंक दिया गया था। जिसको लेकर लोगों में काफी आक्रोश उत्पन्न हो रहा था स्थिति को देखते हुए थाना प्रभारी मझौली द्वारा समझाइस देते हुए मूर्ति प्रतिमा स्थापित कराने का आश्वासन दिया गया था। मूर्ति खंडित करने वाले अपराधी के गिरफ्तारी उपरांत आज 2 दिन
खंडित हुई हनुमान जी की प्रतिमा के स्थान पर विधि-विधान एवं धार्मिक अनुष्ठानों के साथ नई प्रतिमा की स्थापना की गई। स्थापना कार्यक्रम में क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और धार्मिक वातावरण में पूजा-अर्चना संपन्न हुई।
मूर्ति की स्थापना मझौली थाना प्रभारी विशाल शर्मा एवं पुलिस टीम के सुरक्षा व्यवस्था में क्षेत्रीय जनों एवं बजरंग दल सहयोग से संपन्न हुई।
इस नेक काम के लिएक्षेत्रीय ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं ने पुलिस प्रशासन और बजरंग दल के सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि सभी के सामूहिक प्रयासों से धार्मिक आस्था एवं सामाजिक सौहार्द का संदेश मजबूत हुआ है। नई प्रतिमा की स्थापना के साथ श्रद्धालुओं में हर्ष एवं उत्साह का वातावरण देखने को मिला।कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण किया गया तथा क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं शांति के लिए प्रार्थना की गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!