Breaking News in Primes

गोपद नदी पर निर्माणाधीन पुल का सांसद ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश*

0 0

*गोपद नदी पर निर्माणाधीन पुल का सांसद ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश*

*अरविंद सिंह परिहार सीधी*

सीधी संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने आज प्रातः भ्रमण के दौरान देवसर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भैसाबुड़ा पहुंचकर गोपद नदी पर निर्माणाधीन नवीन पुल सहित क्षेत्र में संचालित विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों से विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

निरीक्षण के दौरान सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने कहा कि गोपद नदी पर बन रहा यह महत्वपूर्ण पुल मध्यप्रदेश के धनगढ़ एवं छत्तीसगढ़ के रिसगड़ा क्षेत्र को सीधे जोड़ने का कार्य करेगा। पुल के निर्माण से दोनों राज्यों के बीच आवागमन सुगम होगा, व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा तथा क्षेत्र के सामाजिक एवं आर्थिक विकास को नई गति प्राप्त होगी।

सांसद ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश देते हुए अधिकारियों से कहा कि सभी कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर एवं उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाएं, ताकि क्षेत्रवासियों को जल्द से जल्द इसका लाभ मिल सके। उन्होंने विकास कार्यों की सतत निगरानी और पारदर्शिता सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया।
डॉ. राजेश मिश्रा ने कहा कि क्षेत्र के विकास और जनसुविधाओं के विस्तार के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार निरंतर कार्य कर रही है। सड़क, पुल और अन्य आधारभूत संरचना से जुड़े कार्य ग्रामीण क्षेत्रों की प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।इस अवसर पर राकेश वर्मा (उपसरपंच, बजौड़ी) सहित अन्य स्थानीय जन उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!