आशीर्वाद के बहाने मोबाइल चोरी करने वाला गैंग सक्रिय, एक आरोपी जनता के हत्थे चढ़ा,धामनोद पुलिस के किया सुपुर्द।*
लोकेशन धामनोद
संवाददाता मोनू पटेल
*आशीर्वाद के बहाने मोबाइल चोरी करने वाला गैंग सक्रिय, एक आरोपी जनता के हत्थे चढ़ा,धामनोद पुलिस के किया सुपुर्द।*
*“जय महाकाल-जय सियाराम” बोलकर लोगों को बनाते थे शिकार, धामनोद में मोबाइल चोर पकड़ाया।*
*लोगों को आशीर्वाद के नाम पर पिछले दो दिनों से उड़ा रहे थे मोबाइल,महेश्वर फाटे पर लोगों ने रंगे हाथ पकड़ा आरोपी।*
धामनोद/// धार जिले के धामनोद नगर में, पिछले दो दिनों से आशीर्वाद मांगने के बहाने, लोगों को निशाना बनाकर, मोबाइल चोरी करने वाली गैंग का एक सदस्य आखिरकार आम लोगों के हत्थे चढ़ गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, तीन युवकों की यह गैंग, राह चलते लोगों को आशीर्वाद के नाम पर, बातचीत में उलझाकर मौका मिलते ही मोबाइल चोरी कर फरार हो जाती थी। लगातार हो रही घटनाओं से लोग परेशान थे और पुलिस भी शिकायतों के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी।
इसी बीच आज महेश्वर फाटे पर एक युवक को, मोबाइल चोरी करते हुए लोगों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। मौके पर मौजूद लोगों ने, उसे पकड़कर धामनोद पुलिस के सुपुर्द कर दिया। आरोपी को थाने लाए जाने की सूचना मिलते ही कई पीड़ित भी वहां पहुंच गए। पीड़ित अय्युम ने बताया कि उसका मोबाइल भी इसी तरीके से चोरी हुआ था। उसने कहा कि, आरोपी ने पहले उसे आशीर्वाद देने की बात कहकर, बातचीत में उलझाया और फिर जेब से मोबाइल पार कर दिया।
वहीं धामनोद निवासी गंगाराम ने बताया कि, वह रात के समय दूध लेकर वृंदावन धाम कॉलोनी स्थित अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक उनके पास आए और अचानक ओवरटेक कर उन्हें रुकवा लिया। बातचीत के दौरान उन्होंने “जय श्री महाकाल, जय सियाराम” बोलते हुए उन्हें भ्रमित किया और मौका पाकर मोबाइल चोरी कर लिया। गंगाराम ने थाने पहुंचकर पकड़े गए युवक की पहचान करते हुए कहा कि रात में वारदात करने वालों में यही युवक शामिल था।
बताया जा रहा है कि यह गैंग धार्मिक बातें और आशीर्वाद का सहारा लेकर लोगों का भरोसा जीतती थी और फिर बड़ी सफाई से मोबाइल चोरी कर फरार हो जाती थी। पिछले दो दिनों में कई लोगों के मोबाइल चोरी होने की बातें सामने आई हैं। फिलहाल धामनोद पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर रही है और उसके अन्य साथियों की तलाश भी शुरू कर दी गई है। पुलिस को आशंका है कि , गैंग के अन्य सदस्य भी आसपास के क्षेत्रों में सक्रिय हो सकते हैं।