Breaking News in Primes

मझौली के नेशनल लोक अदालत में आधा सैकड़ा प्रकरण का हुआ निपटारा।

0 82

मझौली के नेशनल लोक अदालत में आधा सैकड़ा प्रकरण का हुआ निपटारा।

 

सीधी/ मझौली

 

उच्च न्यायालय जबलपुर एवं जिला एवं सत्र न्यायाधीश महोदय सीधी व विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार सिविल न्यायालय मझौली में पूर्व निर्धारित समय अनुसार आज 9 मई 2026 को वर्ष की दूसरी नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया जहां तीन खंडपीठों में आधा सैकड़ा से अधिक प्रकरणों का आपसी रजामंदी पर निपटारा किया गया। जिसमें न्यायिक मजिस्ट्रेट लोकेश तरण के न्यायालय में सात प्रकरणों,सुश्री शिवांगी सिंह परिहार न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी मझौली के न्यायालय में 22 प्रकरणों एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट सौरव कुमार जैन की अदालत में नौ प्रकरणों का आपसी राजीनामा के आधार पर निराकरण किया गया एवं अन्य प्रकरणों में 12 लाख रुपए की वसूली कराई जाकर प्रकरण का निराकरण कराया गया। जिसमें उक्त राजीनामा करने में अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष महेंद्र सिंह गौतम ,कमलेश रजक उमेंद्र तिवारी, रत्नेश साकेत तथा न्यायालय में उपस्थित कर्मचारी राम चरण परस्ते, राजेंद्र बंसल ,राजेश बंसल बालेंद्र विश्वकर्मा शैलेश मिश्रा अमित गोस्वामी राघव रावत विवेक सेन, नीतू मिश्रा आदि कर्मचारियों व अधिवक्ताओ का योगदान सराहनीय रहा। सिविल न्यायालय मझौली में अधिकतम प्रकरणों के निराकरण में सबसे अधिक राजीनामा अधिवक्ता कमलेश रजक के द्वारा कराया गया।इस दौरान पर्यावरण को दृष्टिगत रखते हुए प्रकरण निपटारे में शामिल लोगों को फूल फल व औषधि छायादार पौधे प्रदान कर पौधा रोपण के लिए प्रेरित किया गया।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!