Breaking News in Primes

अवैध अंग्रेजी शराब परिवहन करते हुए 20पाव सराब के साथआरोपी गिरफ्तार

0 447

हेडलाइन

 

अवैध अंग्रेजी शराब परिवहन करते हुए 20पाव सराब के साथआरोपी गिरफ्तार

दैनिक

प्राईम संदेश कोरिया छत्तीसगढ़

स्टेट हेड अजीमुदिन अंसारी

कोरिया जिले के बैकुंठपुर के अंतर्गत आने वाला ग्राम अंगा पटना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी दिगंबर लाल निवासी अंगा अवैध रूप से अंग्रेजी शराब अपने कब्जे में रखकर विक्रय हेतु परिवहन करते हुए ग्राम डकई पारा तिराहा की ओर आने वाला है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी प्रमोद पांडे के निर्देशन में पुलिस टीम गठित कर तत्काल मौके हेतु रवाना किया गया पुलिस टीम द्वारा ग्राम डकई पारा तिराहा के पास घेराबंदी कर संदिग्ध व्यक्ति को रोका गया। पूछताछ में उसने अपना नाम दिगंबर लाल निवासी अंगा बताया। आरोपी की विधिवत तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 20 पाव अंग्रेजी शराब बरामद हुई, जिसे गवाहों के समक्ष जप्ती पंचनामा तैयार कर विधिवत जप्त किया गया। आरोपी से शराब रखने एवं परिवहन करने संबंधी वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया, किंतु वह कोई वैधानिक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।

आरोपी द्वारा अवैध रूप से शराब का परिवहन एवं विक्रय हेतु कब्जे में रखना पाए जाने से उसके विरुद्ध आबकारी अधिनियम के प्रावधानों के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई। पुलिस की इस कार्यवाही को क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है। आपको बता दें कि इस तरह से कार्यवाही जब से थाना प्रभारी प्रमोद पांडे पटना में पदस्थ हुए हैं अवैध कारोबारी में हड़कंप मचा हुआ है इस कार्रवाई में विशेष रूप से सत्येंद्र तिवारी एवं पटना थाने की स्टाफ का सराहनीय योगदानरहा

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!