तीन सप्ताह से अधिक समय बीता नहीं पहुंची 7 दिवसीय समयावधि की जांच टीम। नेबूहा ग्राम पंचायत में हुए भ्रष्टाचार की शिकायत पर एसडीएम मझौली ने गठित की थी जांच टीम
तीन सप्ताह से अधिक समय बीता नहीं पहुंची 7 दिवसीय समयावधि की जांच टीम।
नेबूहा ग्राम पंचायत में हुए भ्रष्टाचार की शिकायत पर एसडीएम मझौली ने गठित की थी जांच टीम
।
सीधी /मझौली
जिले के जनपद पंचायत मझौली के ग्राम पंचायत नेबूहा में भ्रष्टाचार व मनमानी किए जाने की शिकायत लोगों व
जनप्रतिनिधियों द्वारा लगातार की जाती रही लेकिन अभी तक उनके हाथ निराशा ही लगती आ रही है।
विगत 18 अप्रैल को कलेक्टर द्वारा आयोजित शिविर के दौरान पुनः कार्यों के जांच के लिए उप सरपंच सहित कई जनप्रतिनिधि व लोग पहुंच शिकायत पत्र पेश कर विगत दो पंचवर्षीय योजना में राशि आहरण के बाद अधूरे पड़े निर्माण कार्य की जांच कार्यवाही की मांग की गई थी। जिस शिकायत पत्र पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मझौली आरपी त्रिपाठी द्वारा 20 अप्रैल 2026 को टीम गठित कर 7 दिवस के अंदर यानि 28 अप्रैल2026 तक जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए थे लेकिन तीन सप्ताह से अधिक का समय बीत चुका है अभी तक ग्राम पंचायत में जांच के लिए टीम नहीं पहुंच पाई है। जिससे शिकायत कर्ताओ में असंतुष्टि व्याप्त है संशय है कि पूर्व की भांति कार्यालय में ही बैठ कर जांच प्रतिवेदन तो तैयार नहीं कर लिया गया? अब देखना होगा जबकि यहां के जनप्रतिनिधि और लोग जांच कार्यवाही के लिए लगातार मांग कर रहे हैं क्या गठित टीम निष्पक्ष रूप से जांच कर प्रतिवेदन पेश करती है या की पूर्व की बात हीला हवाली कर पल्ला झाड़ लेती है!