Breaking News in Primes

86 वर्षीय वृद्ध के जनगणना कार्य में सहभागी बने कलेक्टर*नागरिकों से सहयोग की अपील*

0 1

*86 वर्षीय वृद्ध के जनगणना कार्य में सहभागी बने कलेक्टर*नागरिकों से सहयोग की अपील*

*अरविंद सिंह परिहार सीधी/मझौली*

एक दिवसीय निरीक्षण पर जिले के उपखंड मझौली पहुंचे जिला कलेक्टर सीधी विकास मिश्रा विभागीय कार्यालयों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। तथा जनगणना कार्य में लगे कर्मचारियों के साथ नगर परिषद मझौली वार्ड क्रमांक 11 निवासी 86 वर्षीय वृद्ध गजाधर सिंह सोमवंशी के घर पहुंच हाल चाल जाना एवं जनगणना कार्य में सहयोगी बने।साथ ही माला पहना व साल श्री फल भेट का सम्मानित किया गया। इस दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से चर्चा कर कार्य की जानकारी प्राप्त की व जनगणना प्रक्रिया का अवलोकन किए। कलेक्टर सीधी ने समस्त नागरिकों से अपील की है कि जनगणना कार्य में पूर्ण सहयोग करें और राष्ट्रहित के इस महत्वपूर्ण कार्य में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।उन्होंने कहा कि जनगणना देश की योजनाओं और विकास कार्यों की आधारशिला होती है, इसलिए प्रत्येक नागरिक की भागीदारी अत्यंत आवश्यक है इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मझौली आरपी त्रिपाठी साथ रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!