Breaking News in Primes

विश्व रेडक्रॉस दिवस पर कुदारी गांव की बेटी गौरी शर्मा सम्मानित…

0 0

विश्व रेडक्रॉस दिवस पर कुदारी गांव की बेटी गौरी शर्मा सम्मानित…

लोकेशन = दतिया /इंदरगढ़
दिनांक = 8 मई, 2026 रिपोर्ट = आशीष मिश्रा 9039546290

 

विश्व रेड क्रॉस दिवस के अवसर पर आज 8 मई को मध्यप्रदेश के राज्यपाल महोदय महामहिम श्री मंगू भाई पटेल द्वारा मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में आयोजित सम्मान समारोह में दतिया जिले की तहसील इंदरगढ़ के ग्राम कुदारी की बेटी गौरी शर्मा को उत्कृष्ट सेवा कार्यों के लिए सम्मानित किया गया..
गौरी शर्मा को समाज सेवा, मानवता एवं जनहित के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया है। उनके इस सम्मान से पूरे दतिया जिले एवं ग्राम कुदारी में खुशी और गर्व का माहौल है।
विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रतिभाशाली व्यक्तियों को सम्मानित किया गया । गौरी शर्मा की इस उपलब्धि को क्षेत्र के लिए प्रेरणादायक माना जा रहा है। गौरी शर्मा वरिष्ठ पत्रकार सुरेंद्र शर्मा की बेटी है..
ग्रामवासियों एवं शुभचिंतकों ने गौरी शर्मा को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!