Breaking News in Primes

सड़कों पर अवैध खुदाई का मामला, जेसीबी जब्त, फिर भी नहीं रुकी खुदाई, उठ रहे सवाल*

0 2

*झिरन्या। खरगोन*

*संवाददाता दिलीप बामनिया*

*सड़कों पर अवैध खुदाई का मामला, जेसीबी जब्त, फिर भी नहीं रुकी खुदाई, उठ रहे सवाल*

झिरन्या तहसील में. प्रधानमंत्री ग्राम सड़क
योजना की सड़कों पर अवैध खुदाई का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को एसडीएम द्वारा एक जेसीबी जब्त किए जाने के बावजूद गुरुवार को ग्राम नानकोड़ी में सीसी रोड और साइड शोल्डर की खुदाई फिर से शुरू कर दी गई। यह घटनाक्रम मंगलवार को नानकोड़ी गांव में बीएसएनएल केबल लाइन डालने के नाम पर हुई खुदाई के बाद सामने आया है।

ग्रामीणों के अनुसार गुरुवार को नानकोड़ी में खुदाई करने पहुंचे जेसीबी चालक ने कहा एसडीएम से परमिशन ले ली है, ग्रामीणों का आरोप है कि महाप्रबंधक,

इंजीनियर और तहसीलदार को सूचना देने के बावजूद कोई मौके

पर नहीं पहुंच रहा है। इस मामले पर पीएमजीएसवाय महाप्रबंधक योगेश शर्मा ने बताया उन्होंने सब इंजीनियर बलराम माहिले को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। हालांकि, सब इंजीनियर बलराम माहिले ने खरगोन जाने का हवाला देते हुए मौके पर पहुंचने में असमर्थता जताई। झिरन्या तहसीलदार खुमान सिंह चौहान ने कहा एसडीएम ने उन्हें रोका है, फिर भी ऐसा नहीं करना चाहिए, लेकिन अभी मशीन जब्त करना मुश्किल है। उधर, एसडीएम लोकेश छापरे ने स्पष्ट किया कि उन्होंने ठेकेदार को कोई परमिशन नहीं दी है। उन्होंने पीएमजीएसवाय अधिकारियों को मौके पर जाकर काम रुकवाने और कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

*झिरन्या। संवाददाता दिलीप बामनिया की रिपोर्ट*

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!