Breaking News in Primes

थाना पटना, जिला कोरिया पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्यवाही करते हुए दो अंतर्राज्यीय नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।

0 14

हेडलाइन
थाना पटना, जिला कोरिया पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्यवाही करते हुए दो अंतर्राज्यीय नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।
दैनिक
प्राईम संदेश कोरियाछत्तीसगढ़
स्टेट हेड अजीमुदिन अंसारी

पुलिस महानिरीक्षक/पुलिस महानिदेशक सरगुजा रेंज एवं पुलिस अधीक्षक कोरिया के दिशा-निर्देशानुसार जिले में नशीले पदार्थों के अवैध व्यापार के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में जिला साइबर टीम, थाना प्रभारी पटना एवं थाना पटना स्टाफ की संयुक्त टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए आरोपीगण —
अमृता पटेल, पति पुष्पेंद्र पटेल
रामबाई, पति विनोद पटेल
को गिरफ्तार किया गया। आरोपीगण राज्य झारखंड (गढ़वा क्षेत्र) से भारी मात्रा में नशीले इंजेक्शन लेकर ग्राम डुमरिया क्षेत्र में बिक्री हेतु ग्राहक तलाश रहे थे।
पुलिस द्वारा घेराबंदी कर आरोपियों के कब्जे से कुल 1095 नग नशीले इंजेक्शन जप्त किए गए, जिनमें —
Rexogesic / Buprenorphine Injection
Avil Injection
शामिल हैं।
उक्त कार्यवाही में आरोपियों के विरुद्ध थाना पटना में अपराध क्रमांक 128/2026 धारा 22 NDPS Act के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस द्वारा आरोपियों से पूछताछ कर नशे के अवैध नेटवर्क एवं अन्य संलिप्त व्यक्तियों के संबंध में जानकारी प्राप्त की जा रही है।
कोरिया पुलिस आमजन से अपील करती है कि नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार, बिक्री अथवा संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, ताकि समाज को नशे के दुष्प्रभाव से बचाया जा सके एवं ऐसे अपराधियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जा सके।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!