Breaking News in Primes

कौशाम्बी: नाबालिग की खरीद-फरोख्त का खुलासा, दो महिला समेत 5 गिरफ्तार

0 84

News By- हिमांशु उपाध्याय / नितिन केसरवानी

कौशांबी: जिले की पुलिस ने नाबालिग किशोरी की खरीद-फरोख्त और जबरन शादी कराने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो महिलाओं समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पीड़िता को पहले ही कासगंज से सकुशल बरामद कर लिया था। मामले में पॉक्सो एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

मामला कोखराज थाना क्षेत्र का है, जहां 25 मार्च 2026 को एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिग बेटी के लापता होने की सूचना पुलिस को दी थी। परिजनों के मुताबिक किशोरी हाईस्कूल की परीक्षा देने गई थी लेकिन वापस नहीं लौटी। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना कोखराज पुलिस ने सर्विलांस की मदद से 22 अप्रैल को किशोरी को कासगंज से बरामद किया।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसे बहला-फुसलाकर होटल ले जाया गया, जहां उसके साथ जबरन गलत संबंध बनाए गए। इसके बाद आरोपी उसे अलग-अलग स्थानों पर रखते रहे और आखिर में 70 हजार रुपये में बेचकर एक उम्रदराज व्यक्ति से उसकी शादी करा दी गई।

पुलिस जांच में सामने आया कि कानपुर रेलवे स्टेशन पर किशोरी की मुलाकात अंशू नाम के युवक से हुई थी। उसने अपने साथियों और दो महिलाओं की मदद से किशोरी को बेच दिया था। पुलिस ने सूचना के आधार पर रोही चौराहे के पास से पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

BYTE– SP सत्यनारायण प्रजापत कौशांबी

गिरफ्तार आरोपियों में सुमित कुमार, अनुराधा, मंजू उर्फ फूलमती, शाहरुख हुसैन और अंशू जाटव शामिल हैं। आरोपियों के कब्जे से सात मोबाइल फोन और 13 हजार 150 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। पुलिस सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!