Breaking News in Primes

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

0 6

News By- नितिन केसरवानी

कौशाम्बी/ भरवारी: उत्तर प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के जन्मदिन के अवसर पर बृहस्पतिवार को अम्बेडकर भवन (नगर पालिका परिषद भरवारी कार्यालय) में कार्यक्रम आयोजित कर केक काटकर जन्मदिन मनाया गया। कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष कविता पासी एवं जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य की विशेष उपस्थिति रही।

इस अवसर पर मूरतगंज चौराहा एवं बेरूआ चौराहा पर राहगीरों तथा उपस्थित लोगों को शीतल पेयजल वितरित किया गया। साथ ही उप मुख्यमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की गई।

कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष भोलेशंकर कुशवाहा, जिला महामंत्री राकेश पाण्डेय, निवर्तमान जिला महामंत्री दीप चंद्र दिवाकर सहित सम्मानित सभासद, पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!