Breaking News in Primes

बैठकों में सड़क सुरक्षा के निर्देश, लेकिन झिंझरी-आमढाना मार्ग बना हादसों का गढ़

ग्रामीणों की मांग – जल्द हो सड़क मरम्मत, नहीं तो बढ़ेंगे हादसे

0 141

बैठकों में सड़क सुरक्षा के निर्देश, लेकिन झिंझरी-आमढाना मार्ग बना हादसों का गढ़

खंडवा कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में अधिकारियों को ब्लैक स्पॉट्स पर सुधार कार्य करने, स्ट्रीट लाइट लगाने और दुर्घटनाएं रोकने के निर्देश दिए। बैठक में सड़क सुरक्षा, नशा विरोधी अभियान और विभिन्न अपराधों की समीक्षा भी की गई।

लेकिन दूसरी ओर आशापुर हाईवे से जुड़े ग्राम झिंझरी से आमढाना-चाडीदा मार्ग की हालत बद से बदतर बनी हुई है। सड़क पूरी तरह गड्ढों में तब्दील हो चुकी है, जिससे आए दिन टू-व्हीलर और फोर-व्हीलर वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार अखबारों और चैनलों में खबर प्रकाशित होने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों ने अब तक कोई ध्यान नहीं दिया।

ग्रामीणों की मांग – जल्द हो सड़क मरम्मत, नहीं तो बढ़ेंगे हादसे

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जिस तरह शहर के ब्लैक स्पॉट्स पर कार्रवाई के निर्देश दिए जा रहे हैं, उसी तरह ग्रामीण क्षेत्रों की जर्जर सड़कों पर भी तत्काल ध्यान दिया जाए। लोगों का कहना है कि झिंझरी-आमढाना मार्ग पर रात के समय सफर करना जान जोखिम में डालने जैसा हो गया है। ग्रामीणों ने कलेक्टर से सड़क की जल्द मरम्मत कराने की मांग उठाई है, ताकि लगातार हो रहे हादसों पर रोक लग सके।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!