Breaking News in Primes

नर्मदापुरम में दो दिवसीय विशेष आधार महा-अभियान आज से

प्रधान डाकघर में सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक बनेंगे नए आधार व होंगे सुधार कार्य

0 16

नर्मदापुरम में दो दिवसीय विशेष आधार महा-अभियान आज से

 

प्रधान डाकघर में सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक बनेंगे नए आधार व होंगे सुधार कार्य

 

नर्मदापुरम। भारतीय डाक विभाग द्वारा आम नागरिकों की सुविधा के लिए 8 एवं 9 मई को कोठी बाजार स्थित प्रधान डाकघर नर्मदापुरम में विशेष आधार महा-अभियान आयोजित किया जा रहा है। अभियान के तहत नया आधार कार्ड बनाने के साथ-साथ नाम, पता, जन्मतिथि, लिंग, मोबाइल नंबर सहित अन्य आधार संबंधी संशोधन कार्य किए जाएंगे।

 

डाक विभाग ने बताया कि प्रधान डाकघर में दोनों दिन सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक विशेष व्यवस्था के साथ सेवाएं संचालित रहेंगी। अभियान के दौरान नागरिकों के लिए पीने के शुद्ध पानी, छाया एवं बैठने की समुचित व्यवस्था भी की गई है। विभाग ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे इस विशेष सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

 

विशेष सूचना

आधार सेवाओं के लिए टोकन व्यवस्था लागू, अधिकारियों को निरीक्षण के निर्देश

 

प्रधान डाकघर में प्रतिदिन 125 और उप-डाकघरों में 50 एन्लोलमेंट का लक्ष्य

विशेष आधार महा-अभियान के तहत प्रधान डाकघर में प्रतिदिन 125 एन्लोलमेंट का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जबकि उप-डाकघरों में प्रतिदिन 50 एन्लोलमेंट किए जाएंगे। इसके लिए 6 एवं 7 मई को टोकन वितरण किया गया, जिसमें लक्ष्य से अधिक टोकन जारी किए गए हैं ताकि अधिक से अधिक लोगों को सुविधा मिल सके।

 

प्रवर अधीक्षक डाकघर, नर्मदापुरम संभाग द्वारा सभी उप-संभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने क्षेत्र के आधार सेवा केंद्रों का नियमित निरीक्षण करें और समय-समय पर फोटो एवं रिपोर्ट साझा करें। विभाग ने स्पष्ट किया है कि किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी तथा अभियान को सार्वजनिक सेवा मानते हुए प्राथमिकता से पूर्ण किया जाएगा।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!