Breaking News in Primes

नेबूहा ग्राम पंचायत में भ्रष्टाचार चरम पर, लगातार शिकायत शिकायत फिर भी नहीं हो रही जांच कार्यवाही।

0 7

नेबूहा ग्राम पंचायत में भ्रष्टाचार चरम पर, लगातार शिकायत शिकायत फिर भी नहीं हो रही जांच कार्यवाही।

 

सीधी/मझौली

विगत दो-तीन वर्षों से मझौली जनपद पंचायत क्षेत्र अंतर्गत की ग्राम पंचायत में ग्राम विकास व निर्माण कार्य के नाम पर जमकर भ्रष्टाचार किया जा रहा है। जहां पंचायतो के निर्माण कार्य की अधिकांश जिम्मेदारी पंचायती ठेकेदारों के हवाले की गई है इतना ही नहीं उन्ही ठेकेदारों के हवाले फर्जी बिल वाउचर के जरिए सामग्री करें कि भी राशि की गई है शिकायत के बाद भी जांच कार्यवाही ठंडे नहीं की जा रही है।

ऐसा ही ताजा मामला मझौली जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत नेबूहा का सामने आया है। जहां जारी भ्रष्टाचार, अनियमित, मनमानी और ठेकेदारी प्रथा को लेकर ग्रामीण सहित जन प्रतिनिधियों द्वारा लगातार शिकायत पर शिकायत की जा रही है लेकिन यहां की जांच कार्यवाही ठंडे बस्ते में डाल दी जाती है। बताया जा रहा है कि 2021-22 के अधिकांश निर्माण कार्य अधूरे पड़े हैं जबकि राशि आहरित कर ली गई है। वहीं वर्तमान समय में आदिवासी महिला सरपंच का फायदा उठाते हुए सचिव व पंचायत संविदाकार जमकर भ्रष्टाचार को अंजाम दे रहे हैं जिसकी शिकायत 18 अप्रैल को कलेक्टर के समक्ष की गई थी लेकिन आज दिनांक तक कोई जांच कार्यवाही नही हुई। जिससे हतास जनप्रतिनिधि आयोजित जनसुनवाई में पहुंच पुनः जांच कार्यवाही की मांग किये हैं। उप सरपंच सुंदर लाल सिंह द्वारा बताया गया कि इस पंचवर्षीय योजना में जिस तरह से ग्राम विकास की राशि भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी है शायद ही कभी चढ़ी होगी। राशि आहरित कर ली जाती है काम नहीं कराए जाते। पुलिया निर्माण की लाखों रुपए आहरित कर लिया गया है लेकिन कार्य नहीं कराया गया जिसकी शिकायत मेंरे द्वारा 18 अप्रैल को कलेक्टर के समक्ष की गई थी लेकिन अभी तक जांच कार्यवाही नहीं कराई गई बल्कि भ्रष्टाचारियों को सूचित कर काम चालू करने के लिए शायद हरी झंडीदे दी गई है। जहां बगैर लेआउट के मशीन द्वारा फाउंडेशन की खुदाई करवा कर पुलिया निर्माण कराया जा रहा है। जिसकी सूचना आज पुनः मेरे द्वारा जनसुनवाई में दी गई है। एसडीएम साहब द्वारा आश्वासन दिया गया है कि जल्द ही जांच कार्यवाही कराई जाएगी।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!