Breaking News in Primes

सिलेंडर फटने से भीषण आग, वृद्ध महिला झुलसी, मकान क्षतिग्रस्त

0 2

News By- हिमांशु उपाध्याय / नितिन केसरवानी

कौशांबी: चरवा थाना क्षेत्र के पहाड़पुर सुधवर गांव में गुरुवार सुबह खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में आग लगने के बाद विस्फोट हो गया, जिससे भीषण आग फैल गई। आग की चपेट में आकर एक वृद्ध महिला झुलस गईं।

घायल महिला की पहचान कलावती पत्नी स्वर्गीय बुद्धनाथ के रूप में हुई है। परिजनों ने उन्हें तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) चायल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है।

सिलेंडर फटने से लगी आग के चलते पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई। आग ने देखते ही देखते घर को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे घर में रखा पूरा सामान जलकर राख हो गया और मकान भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

सूचना पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वहीं पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!