Breaking News in Primes

श्रीमती निवेदिता पाल (IPS), सेनानी 6वीं वाहिनी छ.स.बल, रायगढ़ ने जांजगीर -चांपा जिले के प्रभारी पुलिस अधीक्षक के पद पर पदभार ग्रहण किया।

0 59

* *श्रीमती निवेदिता पाल (IPS), सेनानी 6वीं वाहिनी छ.स.बल, रायगढ़ ने जांजगीर -चांपा जिले के प्रभारी पुलिस अधीक्षक के पद पर पदभार ग्रहण किया।*

* *इस अवसर पर उन्होंने जिले की कानून- व्यवस्था एवं ड्यूटी से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर आवश्यक चर्चा की।*

जांजगीर-चांपा – ज्ञात हो कि जांजगीर चांपा जिले के पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय IPS दिनांक 06 अप्रैल 2026 से 15 मई 2026 तक आयोजित 48 th IPS इंडक्शन प्रशिक्षण हेतु राष्ट्रीय पुलिस अकादमी, हैदराबाद बाद चले जाने से श्रीमती निवेदिता पाल (IPS), सेनानी 6वीं वाहिनी रायगढ़ ने जिले का पुलिस अधीक्षक के पद पर पदभार संभाला।

*कार्यभार ग्रहण* के दौरान जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) उदयन बेहार, डीएसपी (मुख्यालय) विजय पैकरा तथा सीएसपी जांजगीर योगिताबाली खापर्डे, निरीक्षक जय प्रकाश गुप्ता थाना प्रभारी जांजगीर उपस्थित रहे। इस दौरान उन्होंने सभी अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!