Breaking News in Primes

सीधी को मिला नया कलेक्टर, विकास मिश्रा की नियुक्ति

स्वरोचिष सोमवंशी का तबादला, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग में मिली जिम्मेदारी

0 131

सीधी को मिला नया कलेक्टर, विकास मिश्रा की नियुक्ति

 

स्वरोचिष सोमवंशी का तबादला, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग में मिली जिम्मेदारी

 

भोपाल, 22 मार्च 2026।मध्यप्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश के अनुसार मुख्यमंत्री सचिवालय में पदस्थ अपर सचिव विकास मिश्रा (2013 बैच) को जिला सीधी का नया कलेक्टर नियुक्त किया गया है। वे पूर्व में डिंडोरी जिले के कलेक्टर रह चुके हैं और प्रशासनिक अनुभव के आधार पर उन्हें यह नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

 

वहीं वर्तमान कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी (2012 बैच) को स्थानांतरित कर आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग, मध्यप्रदेश भोपाल में विकास आयुक्त-सह-आयुक्त के पद पर पदस्थ किया गया है। इसके साथ ही उन्हें मध्यप्रदेश राज्य सांख्यिकी आयोग के पदेन सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

 

आदेश में उल्लेख है कि यह नियुक्तियां आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से प्रभावी रहेंगी। यह आदेश मध्यप्रदेश के राज्यपाल के नाम से मुख्य सचिव अनुराग जैन द्वारा जारी किया गया है।

 

देखिए आदेश

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!