Breaking News in Primes

अभिजीत मेडिकल स्टोर का जिला अध्यक्ष ने फीता काटकर किया शुभारंभ।

0 176

अभिजीत मेडिकल स्टोर का जिला अध्यक्ष ने फीता काटकर किया शुभारंभ।

 

सीधी/ मझौली

 

नगर परिषद मझौली के वार्ड क्रमांक 14 से निर्वाचित पार्षद संध्या -जगतभान यादव के सुपुत्र अभिजीत यादव द्वारा बी फार्मा का डिप्लोमा प्राप्त करने के उपरांत मझौली क्षेत्र में जनपद कार्यालय के ठीक सामने वार्ड क्रमांक 2 में अपने नाम से मेडिकल स्टोर खोल लोगों को सस्ते दरो पर दवाई क्रय करने की सौगात दिए हैं। जिसका शुभारंभ आज 21 मार्च दिन शनिवार को कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष सीधी ज्ञान प्रताप सिंह चौहान द्वारा फीता काटकर किया गया है। जहां पर विधि पूजन के साथ गणेश भगवान मूर्ति स्थापित कराई गई है।

बताते चलें कि अभिजीत यादव सेवा निवृत्त शिक्षक कृष्ण मुरारी यादव के दूसरे नम्बर के सुपुत्र कांग्रेस नेता जगतभान यादव के पुत्र हैं जो 12वीं तक की पढ़ाई मझौली में पूर्ण करने के पश्चात प्रदेश की संस्कारधानी के नाम से जाने जाने वाले शहर जबलपुर में रहकर कठिन परिश्रम से बी फार्मा डिप्लोमा प्राप्त कर अपने ही नगर में मेडिकल स्टोर स्थापित कर नाम रोशन किया हैं। इनके द्वारा बताया गया है कि हमारे यहां सभी प्रकार की दवाइयां उपलब्ध हैं। हर दवाइयां के विक्रय रेट में 10% प्रतिशत की छूट दी जाएगी जिससे क्षेत्र वासियों को कुछ हद तक राहत मिलेगी।

शुभारंभ अवसर पर जिला अध्यक्ष के साथ जिला संगठन मंत्री ज्ञानेंद्र अग्निहोत्री, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष करण सिंह चौहान, पूर्व कांग्रेस कमेटी ब्लॉक अध्यक्ष मझौली रामकुमार सिंह, प्रदीप दीक्षित, अधिवक्ता संघ अध्यक्ष मझौली महेंद्र सिंह गौतम, वरिष्ठ समाजसेवी कांग्रेस नेता इंद्रबली सिंह, विदेश सिंह,समाजसेवी मनोज कोल, इंद्रभान रजक, विनोद सेगर, आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!