Breaking News in Primes

पूर्व मीडिया प्रभारी भाजपा मंडल मझौली को पितृ शोक।  शोक संवेदना व्यक्त करने वालो का उनके घर लगा तांता।

0 117

पूर्व मीडिया प्रभारी भाजपा मंडल मझौली को पितृ शोक।

शोक संवेदना व्यक्त करने वालो का उनके घर लगा तांता।

 

सीधी/मझौली

खडौरा (डांगी) निवासी पूर्व मीडिया प्रभारी भाजपा मंडल मझौली प्रदीप द्विवेदी के पूज्य पिता पारसनाथ द्विवेदी की मृत्यु विगत 14 दिसंबर को हृदय गति रुक जाने के कारण हो गई थी।ये एक सरल स्वभाव के सामाजिक व्यक्ति थे समाज में इनकी अलग छवि बनी हुई थी ऐसी दिवंगत आत्मा की शांति के लिए सामाजिक लोगों के साथ राजनीतिक लोग शोक संवेदना व्यक्त करने व दुखित परिवार को ढांढस बंधाने द्विवेदी परिवार के घर पहुंच रहे हैं। जहां गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए दुखित परिवार को ढांढस बढ़ते हुए इस अपार दुख सहन की शक्ति प्रदान करने ईश्वर से कामनाएं की जा रही है।

मृतक के दिवंगत आत्मा की शांति हेतु शोका कुल द्विवेदी परिवार में क्रियाकर्म आज 23 दिसंबर 2025 मंगलवार को दशगात्र (शुद्ध),24 दिसंबर बुधवार को एकादश:(कर्म),26 दिसंबर शुक्रवार को तेरहवीं ब्राह्मण भोज एवं सहभोज निज निवास खडौरा (डांगी) तहसील मझौली जिला सीधी में संपन्न कराया जा रहा है। शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में विधायक धौहनी कुंवर सिंह टेकाम,भाजपा मंडल अध्यक्ष मझौली एडवोकेट प्रवीण तिवारी, मड़वास केके मिश्रा ,पूर्व जिला मंत्री भाजपा सीधी व पूर्व नगर अध्यक्ष मझौली लवकेश सिंह गहरवार, समाजसेवी सुभाष सिंह गहरवार, सुन्दरलाल सिंह ,विधानसभा धौहनी के एसआईआर संयोजक सरपंच डांगा एडवोकेट अखिलेश जायसवाल,भाजपा जिला महामंत्री लोरिक प्रसाद यादव,जिला पंचायत सदस्य खडौरा कृष्ण लाल छोटू पयासी, विधायक प्रतिनिधि विधानसभा क्षेत्र धौहनी रोहिणी रमण मिश्रा,राजकुमार तिवारी महामंत्री मंडल मझौली, किसान मोर्चा मझौली के अध्यक्ष अमित तिवारी,आकाश सिंह चन्देल महामंत्री युवा मोर्चा मंडल मझौली, अतुल सिंह उपाध्यक्ष युवा मोर्चा मंडल मझौली,बीएल ए बृजेश कुमार गुप्ता, रजनीश गुप्ता, के साथ पार्टी के वरिष्ठ नेता रामसखा शर्मा, अशोक द्विवेदी, संतोष उरमलिया, भगवत प्रसाद गुप्ता, राजेश सिंह रज्जे, वार्ड पार्षद नगर परिषद मझौली हिमांशु तिवारी, गोविंद साकेत,यूवा कार्यकर्ता विकास गुप्ता विकी, रजनीश गुप्ता पुष्पेंद्र सिंह चंदेल,आदि सामिल है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!