Breaking News in Primes

कौशाम्बी में महिला की एकतरफा प्यार में हत्या से सनसनी, मौसेरे भाई ने पहले मारी गोली फिर चाकुओ से गोदकर की हत्या

0 103

News By- हिमांशु उपाध्याय / नितिन केसरवानी

एकतरफा प्यार में दीपिका तिवारी की हत्या, मृतक महिला की दूसरी जगह हो गई थी शादी

कौशाम्बी: जनपद  के मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के ऊनो गांव में बृहस्पतिवार सुबह विवाहिता को मौसेरे भाई ने कनपटी में अवैध असलहा से गोली मारकर कर हत्या कर दी है। आरोपी मौसेरे भाई ने घटना के बाद कोतवाली में हाजिर हो गया।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है| पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर आगे की पूछताछ शुरू कर दी। युवक का नाम अजीत मिश्रा निवासी ओसा बताया जा रहा है।

घटना मंझनपुर कोतवाली के ऊनों गांव की है जहा की एक युवती की करीब दो साल पहले लखनऊ में शादी हुई थी। उसके एक बेटा भी है। गुरुवार को उसके ससुराल जाना था। पति व अन्य ससुराली लखनऊ में रहते हैं। वहां उनका स्वयं का कारोबार है।

घटना स्थल पर पहुँची पुलिस ने का मौका मुवायना कर मामले की जांच में जुट गयी. उनो गांव निवासी राममोहन पांडेय अपने बेटी दीपिका तिवारी(22) की शादी करीब तीन साल पहले लखनऊ में शिवम तिवारी के साथ हुई है।इसके डेढ़ साल एक एक बेटा मृदुल तिवारी है। 18 नवंबर को सुसराल के लोगों के साथ मायके आए थीं। उसके बाद चित्रकूट जनपद के राजापुर में हनुमान मंदिर में दर्शन कर दीपिका को मायके में छोड़कर सुसराल के लोग वापस लौट गए थे। उसके दो दिन बाद घर में रामायण का आयोजन और भंडारा का कार्यक्रम हुआ था।

मंगलवार को पिता सराय अकिल कोतवाली क्षेत्र के नदौली गांव में बहन की बेटी की शादी में गए थे। बृहस्पतिवार सुबह घर में मां सुषमा देवी घर के बाहर बर्तन धुल रही थी। उसी दौरान ओसा गांव में मौसेरे भाई का बेटा नानभैया दोपहिया गाड़ी से आया और अंदर जाकर बच्चे को लेकर गांव की तरफ घुमाने के लिए गया था और उसके बाद वापस लौटने के बाद अंदर अकेली विवाहिता के कनपटी में अवैध असलहा सटाकर गोली मार दी।जिससे दीपिका की मौके पर ही मौत हो गई और आरोपी भागकर कोतवाली में हाजिर हो गया। जब मां घर में अंदर गई तो बेटी को खून से लथपथ देख जोर से चिल्लाने लगी शोरगुल सुन पड़ोसियों की भीड़ जुट गई।जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बाइट… ASP राजेश कुमार सिंह ।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!