Breaking News in Primes

मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज बोर्ड की बैठक सम्पन्न

0 30

News By-नितिन केसरवानी

इलेक्ट्रिानिक बसों के चार्जिंग प्वाईट हेतु बमरौली, फाफामऊ एवं अंदावा के आस-पास भूमि चिन्हित करने हेतु आवश्यक कार्यवाही करने के लिए कहा

माघ मेला में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के दृष्टिगत अतिरिक्त बसों का संचालन समय से सुनिश्चित करने के लिए कहा

प्रयागराज: मण्डलायुक्त श्रीमती सौम्या अग्रवाल की अध्यक्षता में गुरूवार को गांधी सभागार में सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज बोर्ड की बैठक आयोजित हुई। बैठक में आर0एम0 रोडवेज के द्वारा इलेक्ट्रानिक बसों के चार्जिंग प्वाइंट हेतु बमरौली, फाफामऊ एवं अंदावा के आस-पास दो स्थानों एवं बस डिपो के लिए 1 स्थान पर भूमि चिन्हीकरण किए जाने के सम्बंध में अवगत कराये जाने पर मण्डलायुक्त ने इस सम्बंध में आवश्यक कार्यवाही किए जाने के लिए कहा है। उन्होंने लाभदायक एवं अधिक यात्रियों की उपलब्धता वाले मार्गो पर सिटी बसों का संचालन सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक कार्यवाही करने के लिए कहा। इसके साथ ही साथ मण्डलायुक्त ने माघ मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के आवागमन की सुगमता एवं सुविधा हेतु अतिरिक्त बसों की व्यवस्था समय से सुनिश्चित कराये जाने के निर्देश आर0एम0 रोडवेज को दिए है। इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा, नगर आयुक्त श्री सांई तेजा, प्रयागराज विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री ऋषिराज, डीसीपी नगर श्री मनीष कुमार शांडिल्य, सम्भागीय परिवहन अधिकारी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!