Breaking News in Primes

निर्धारित समय में सड़कों को गड़ढामुक्त कराने का जिलाधिकारी ने दिया  निर्देश

0 13

News By- हिमांशु उपाध्याय / नितिन केसरवानी

कौशाम्बी: जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल की अध्यक्षता में उदयन सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न हुई।
बैठक में जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता, लो.नि.वि. हरवंश सिंह से जनपद में सड़क दुर्घटनाओं का कारण, ब्लैक स्पॉट तथा सड़क दुर्घटनाओं में हुई मृत्यु की जानकारी प्राप्त करते हुए कहा कि चिन्हित ब्लैक स्पॉट पर आवश्यक कार्यवाही शीघ्र पूर्ण कर लिया जाय। गड़ढा मुक्ति अभियान के अन्तर्गत निर्धारित समय में सड़कों को गड़ढामुक्त करने का कार्य पूर्ण कर लिया जाय। उन्होंने सभी अधिशासी अधिकारियों को खुले नालों को शीघ्र कवर कराने के निर्देश दिए, ताकि कोई अप्रिय घटना न होने पाये।
जिलाधिकारी ने सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी को स्कूली वाहनों की नियमित जॉच कर मानक के अनुसार सभी आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने आयोजित नेत्र शिविरों की जानकारी प्राप्त करते हुए कहा कि नेत्र शिविर आयोजित कर ड्राइवरों का विधिवत जॉच कराई जाय तथा और अधिक प्रवर्तन की कार्यवाही की जाय। उन्होंने सभी अधिशासी अधिकारियों एवं टै्रफिक इंस्पेक्टर से कहा कि चौराहों से 100 मी0 तक वाहनों की पार्किंग न होने दिया जाय, ताकि जाम न लगने पाये। उन्होंने एन.एच. पर आवश्यकतानुसार साइनेज बोर्ड लगाये जाने का कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!