Breaking News in Primes

देवतालाब, बनारस और प्रयागराज धार्मिक क्षेत्र का अनूठा त्रिकोण हैं — डा. मोहन यादव 

मुख्यमंत्री ने देवतालाब में 241 करोड़ 33 लाख रुपए के निर्माण कार्यों का किया शिलान्यास व लोकार्पण।

0 90

देवतालाब, बनारस और प्रयागराज धार्मिक क्षेत्र का अनूठा त्रिकोण हैं — डा. मोहन यादव

 

मुख्यमंत्री ने देवतालाब में 241 करोड़ 33 लाख रुपए के निर्माण कार्यों का किया शिलान्यास व लोकार्पण।

 

अरविंद सिंह परिहार सीधी/रीवा

 

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव मऊगंज पहुंच

देवतालाब में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि शिव मंदिर देवतालाब अदभुत है। यहां पांच तत्वों का आभास होता है। ऐसा अद्भुत मंदिर केवल विश्वकर्मा जी ही बना सकते हैं। देवतालाब, बनारस और प्रयागराज महत्वपूर्ण धार्मिक त्रिकोण हैं। देवतालाब आस्था, इतिहास और आनंद का संगम है। यह श्रृंगी ऋषि की तपोभूमि है। ऐसी मान्यता है कि देवतालाब के शिव का दर्शन करने पर ही चारोंधाम की यात्रा का फल मिलता है। उसके बिना चारोंधाम की यात्रा अधूरी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत के वैदिक ज्ञान और ज्योतिष ने दुनिया का मार्ग प्रशस्त किया है। स्वामी विवेकानंद ने कहा था कि 21वीं सदी भारत की सदी होगी। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी उसे सपने को साकार करने में प्राणपण से जुटे हैं। गरीब, महिला, युवा और किसानों के लिए अनेक योजनाएं लागू की गई हैं। जब दुनिया के बड़े देश भारत को चुनौती दे रहे हैं तो प्रधानमंत्री जी ने स्वदेशी और आत्मनिर्भरता का मंत्र देकर देश को मजबूती से आगे बढ़ाया है। आज दुनिया भर के मंचों में प्रधानमंत्री के नाम की धूम है।

 

*भगवान शिव का किए रुद्राभिषेक*

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने देवतालाब में भगवान शिव का दर्शन कर रुद्राभिषेक करते हुए पूजा अर्चना की, देवतालाब शिव मंदिर का अद्भुत शिवलिंग लाखों लोगों की श्रद्धा का केंद्र है, मुख्यमंत्री ने पूजा अर्चना कर प्रदेश के निरंतर प्रगति और सुख समृद्धि की कामना की। इस दौरान उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल भी उपस्थित रहे।

 

*देवतालाब विधानसभा क्षेत्र को अनेक सौगातें*

 

मुख्यमंत्री ने देवतालाब शिव मंदिर में शिवलोक के निर्माण तथा नईगढ़ी एवं देवतालाब में तहसील भवन निर्माण की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि देवतालाब के अस्पताल का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उन्नयन होगा।देवतालाब में शासकीय महाविद्यालय में ऑडिटोरियम और अतिरिक्त कक्षों का निर्माण किया जाएगा। अनुसूचित जाति और जनजाति विद्यार्थियों के लिए दो छात्रावास भवन । बहुती जलप्रपात में पर्यटन विकास निगम विकास के कार्य। अष्टभुजी माता मंदिर में सौंदर्यीकरण का कार्य आदिवासी अंचल में टीपा बदोर से गढ़वा रोड तक 11 किलोमीटर की सड़क आदि की सौगात दिए हैं।

 

*,40 हजार हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र को मिलेगी सिंचाई सुविधा*

 

 

मुख्यमंत्री ने मऊगंज जिले को आज 241 करोड़ 33 लाख रुपए के निर्माण कार्यों की सौगात मिली है। लाड़ली बहना योजना के हितग्राहियों को दीवाली के बाद 1500 रुपए की राशि हर माह दी जाएगी। हाल ही में हनुमना उद्वहन सिंचाई परियोजना मंजूर की गई है। इससे रीवा संभाग के रीवा, सीधी, सिंगरौली और मऊगंज जिलों के एक लाख 40 हजार हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में सिंचाई की सुविधा मिलेगी। रीवा के सोलर प्लांट की बिजली से दिल्ली की मेट्रो रेल दौड़ रही है। मऊगंज के घुरेहटा में बाबा रामदेव के पतंजलि संस्थान द्वारा एक हजार करोड़ रुपए की लागत से कृषि पर आधारित उद्योगों का विकास किया जा रहा है। इससे लाखों किसान लाभान्वित होंगे। उज्ज्वला गैस योजना से 64 हजार से अधिक गैस के कनेक्शन दिए गए हैं। मऊगंज में शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में 44 हजार गरीबों को प्रधानमंत्री आवास योजना से पक्के आवास मिले हैं।

 

*प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा*

 

मुख्यमंत्री ने बनारस से आए लोक कलाकारों को 25 हजार रुपए, लोक नृत्य प्रस्तुत करने वाले दल के प्रत्येक सदस्य को पांच-पांच हजार रूपये तथा स्वागत गीत गाने वाली लोक गायिका राखी द्विवेदी को 50 हजार रुपए देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब रीवा और मऊगंज में ही युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने समारोह में विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण किया।

 

*विधि -विधान के साथ कन्याओं किया पूजन*

 

मुख्यमंत्री ने मंच में पहुंचने पर कन्या पूजन करके बेटियों का सम्मान किया। मुख्यमंत्री ने पुष्पवर्षा कर लाड़ली बहनों और आमजनता का अभिनंदन किया।

समारोह में उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में प्रदेश ने दो साल से कम समय में भी विकास किया है। विकास योजनाओं के लिए धन की कोई कमी नहीं है। आज मऊगंज को 241 करोड़ रुपए की सौगात मिली है। क्षेत्र में सड़कों, नहरों और माइक्रो इरिगेशन परियोजना से विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। मुख्यमंत्री जी ने हनुमना उद्वहन सिंचाई परियोजना के लिए 6 हजार करोड़ रुपए मंजूर किए हैं। इससे मऊगंज जिले के हर खेत में पानी पहुंचेगा। मुख्यमंत्री जी ने रीवा में इंडस्ट्रियल कॉन्क्लेव और पर्यटन कान्क्लेव का आयोजन करके पूरे विंध्य में विकास के नए द्वार खोले हैं।

 

*विधानसभा अध्यक्ष की अगुवाई में हुआ भव्य स्वागत*

 

समारोह में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व विधायक देवतालाब गिरीश गौतम के अगुआई में मुख्यमंत्री एवं अतिथियों का स्वागत किया। श्री गौतम ने क्षेत्र के विकास के लिए विभिन्न मांगे रखीं। समारोह में मऊगंज जिले के प्रभारी मंत्री लखन पटेल राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार पशुपालन एवं डेयरी विकास, विधायक मऊगंज प्रदीप पटेल, विधायक त्योंथर सिद्धार्थ तिवारी, विधायक मनगवां इंजीनियर नरेंद्र प्रजापति, विधायक सिरमौर दिव्यराज सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष नीता कोल, पूर्व विधायक डॉ पंचूलाल प्रजापति, पूर्व महापौर रीवा वीरेंद्र गुप्ता, राजेश पाण्डेय, डॉ राजेंद्र मिश्रा, जनपद अध्यक्ष मऊगंज नीलम सिंह, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष राहुल गौतम, कमिश्नर बीएस जामोद, आईजी गौरव राजपूत, डीआईजी राजेश सिंह चंदेल, कलेक्टर मऊगंज संजय कुमार जैन, पुलिस अधीक्षक आरएस प्रजापति, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मेहताब सिंह गुर्जर अधिकारी कर्मचारी, क्षेत्र के जनप्रतिनिधि जनता जनार्दन भारी संख्या में शामिल रहे।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!